back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी: एक महिला ने पति पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

कानपुर (यूपी), 6 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें 78 साल की एक महिला ने अपने 82 साल के पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला ने अपने पति पर मारपीट कर घर से बाहर निकालने का भी आरोप लगाया। ये घटना शहर के चकेरी इलाके की है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए महिला के पति गणेश नारायण शुक्ला और उनके दामाद समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दहेज प्रताड़ना के आरोपी गणेश नारायण शुक्ला बिना सहारे के चल भी नहीं सकते। बुजुर्ग दंपत्ति के बेटे रजनीश ने संवाददाताओं से कहा कि उसकी मां परिवार के सभी सदस्यों के साथ अच्छा व्यवहार करती है और उसने कुछ रिश्तेदारों के दबाव में मामला दर्ज कराया है। सूत्रों के मुताबिक पूरा मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। उन्होंने कहा, मेरे पिता उस समय हैरान रह गए जब उन्हें पता चला कि उन पर दहेज के लिए मामला दर्ज किया गया है। इस बीच अधिवक्ता शिवेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि जो तथ्य सामने आए हैं उसके अनुसार दहेज कानून का दुरुपयोग परिवार के वरिष्ठ सदस्यों को फंसाने के लिए किया गया है। पांडेय ने आगे कहा, शादी के इतने साल बाद दहेज प्रताड़ना के आरोप का कोई मतलब नहीं है। फिलहाल मामला मध्यस्थता केंद्र में है ताकि दोनों पक्षों के बीच आपसी बातचीत से विवाद का निपटारा हो सके। –आईएएनएस एसएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

Cricketer’s Superstitions: भारतीय क्रिकेटरों के अजीब टोटके: मैदान पर उतरने से पहले ये खास आदतें देती हैं कॉन्फिडेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन...

Wamiqa Gabbi की Bhooth Bangla रिलीज होने को तैयार, फिल्म से पहले देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵