back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी: एक शख्स ने मां को आग के हवाले कर खाया जहर

भदोही, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के मुक्तापुर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी 60 वर्षीय मां को जला दिया। व्यक्ति अपनी पत्नी को पीट रहा था, इस दौरान मृतक महिला बीच बचाव कर रही थी। अपनी मां को आग के हवाले करने के बाद में आरोपी महाजन ने खुद जहर खा लिया। इंस्पेक्टर औराई अजय सेठ ने कहा कि महाजन की मां राजकुमारी ने वाराणसी के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि उनका बेटा वाराणसी के एक निजी अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि महाजन राजकुमारी पर अपना कमरा खाली करने के लिए दबाव बनाता था, क्योंकि वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ वहां रहना चाहता था। इस बात को लेकर वह अक्सर अपनी मां से बहस भी करता था। घटना सोमवार की रात की है जब महाजन शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी को जहर देने लगा। उसने इसका सेवन करने से इनकार कर दिया, तब महाजन ने उसकी पिटाई करने की कोशिश की, और उसकी माँ ने उसे रोकने के लिए बीच बचाव किया। जिसके बाद उसने अपनी मां को आग के हवाले कर दिया। बाद में उसने खुद जहर खा लिया। इसके बाद राजकुमारी को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया लेकिन इलाज के दौरान मंगलवार की रात उसने दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महाजन की तबीयत खराब होने पर बाद में उसे मिर्जापुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। –आईएएनएस एमएसबी/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵