back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राहुल गांधी का मोदी पर तंज, कहा- इलेक्टोरल बांड के मास्टरमाइंड पीएम, घोटाला पकडे़ जाने के बाद दे रहे इंटरव्यू

Electoral Bond: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने 15 अप्रैल 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुनावी बांड को लेकर बड़ा निशाना साधा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में चुनावी माहौल है। राजनीतिक पार्टियों में आरोप और प्रत्यारोप का दौर जारी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने 15 अप्रैल 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुनावी बांड को लेकर बड़ा निशाना साधा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनावी बांड घोटाले का मास्टरमाइंड बता डाला

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनावी बांड घोटाले का मास्टरमाइंड बता डाला। राहुल गांधी यहां पर ही नहीं रुके बल्कि उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पकड़े जाने के बाद अब इंटरव्यू दे रहे हैं। उन्होंने चुनावी बांड को दुनिया की सबसे बड़ी जबरन वसूली योजना बता डाला। राहुल गांधी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री से पूछें कि किस तरह से एक दिन सीबीआई की जांच शुरू होती है और उसके तुरंत बाद उनकी पार्टी बीजेपी को पैसा मिलता है। पैसा मिलते ही सीबीआई जांच खत्म कर दी जाती है। यही नहीं कंपनी के द्वारा पैसे देने के तुरंत बाद उन्हें ठेका भी दे दिया जाता है।

राहुल गांधी ने चुनावी बांड में नाम और तारीख पर बड़ा सवाल उठाया है

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के द्वारा चुनावी बांड को लेकर दिए इंटरव्यू के बाद ही यह प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने चुनावी बांड में नाम और तारीख पर बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि चुनाव बांड में नाम और तारीखें देखें तो पता चलता है कि जब चुनावी बांड के माध्यम से दान देने वालों ने दान दिया तो उसके बाद दानदाताओं को ठेका दिया गया है। अगर उन्हें कोई ठेका नहीं दिया गया तो उनपर लगे सीबीआई जांच वापस ली गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इंटरव्यू में इलेक्टोरल बांड को लेकर कहा

दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बांड को असंवैधानिक बताते हुए 15 फरवरी 2024 को इसे रद्द कर दिया था। इसके बाद विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार को इलेक्टोरल बांड के मामले में घेरना शुरू कर दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में ही इलेक्टोरल बांड को लेकर इंटरव्यू दिया है। जिसको लेकर राहुल गांधी ने उन्हें चुनावी बांड का मास्टरमाइंड बता डाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इंटरव्यू में कहा कि इलेक्टोरल बांड का उद्देश्य चुनावों में काले धन के प्रयोग पर रोक लगाना था। पीएम ने कहा कि अगर चुनावी बांड के बारे में ईमानदारी से विचार किया जाएगा, तो सबको पछतावा होगा। पीएम मोदी ने अपने इंटरव्यू में चुनावी बांड की महत्वता के बारे में बताने की कोशिश की।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सरकार पर आगबबूला दिखे तेजस्वी यादव, विधानसभा में बोले – “अपराधियों को पूरा विश्वास, ये सरकार कुछ नहीं कर सकती”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा में गुरुवार, 5 फरवरी 2026 को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री जयंत चौधरी को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...