back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Parliament Winter Session: विपक्षी हंगामें के बीच, राज्यसभा स्पीकर का बड़ा ऐक्शन; 45 सांसद सत्र से निलंबित

New Delhi: लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी आज सांसदों को वर्तमान सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। इसमें कांग्रेस नेता जयराम रमेश, रणदीप सिंह सुरजेवाला, केसी वेणुगोपाल सहित कुल 45 सांसद हैं।

नई दिल्ली, हि.स.। लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी आज बड़ी संख्या में सांसदों को वर्तमान सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। इसमें कांग्रेस नेता जयराम रमेश, रणदीप सिंह सुरजेवाला, केसी वेणुगोपाल सहित कुल 45 सांसद हैं। एक सदस्य को पहले ही सदन से शुक्रवार को निलंबित किया जा चुका है। इसको मिलाकर राज्यसभा से अबतक 46 सांसदों को अनुचित आचरण के लिए निलंबित किया गया है। दूसरी ओर लोकसभा में भी आज 33 सांसदों को निलंबित किया गया। 13 सांसदों को पहले ही सदन से निलंबित किया जा चुका था। कुल मिलाकर लोकसभा और राज्यसभा से 92 सांसदों को निलंबित किया जा चुका है।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विपक्षी सदस्यों को निलंबित करने की रखी मांग

लोकसभा में विपक्षी सांसदों के तख्तियां दिखाने को लेकर ये कार्रवाई की है। निलंबित सांसदों में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी भी शामिल हैं। इसके अलावा राज्यसभा में कांग्रेस के जयराम रमेश को भी निलंबित कर दिया गया है। आसन ने सभी सांसदों को शीतकालीन सत्र के बचे हुए कार्यदिवस के लिए निलंबित कर दिया गया है। लोकसभा में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विपक्षी सदस्यों को निलंबित करने की मांग रखी। इसके बाद आसन ने इन सदस्यों को सस्पेंड कर दिया। गौरतलब है कि 14 सांसदों को शुक्रवार को पूरे सत्र के लिए पहले ही निलंबित किया गया था। इस तरह सदन से अबतक 92 विपक्षी सांसद निलंबित कर दिए गए हैं।

राज्यसभा के बाद लेकसभा भी दोपहर 2 बजे तक के लिए था स्थगित

राज्यसभा के बाद लोकसभा को भाी आज दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे दोबारा शुरू हुई थी लेकिन विपक्ष की ओर से लगातार हंगामा होता रहा। विपक्षी सांसदों ने संसद की सुरक्षा में सेंध मामले को लेकर लगातार नारेबाजी करते रहे। विपक्षी सांसदों की ओर से मोदी सरकार हाय-हाय, मोदी सरकार शर्म करो जैसे नारे लगाए गए।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

भारी कीमत चुकाने को तैयार रहें… CJI सूर्यकांत की जयराम रमेश को फटकार, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। चीफ...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...