back to top
24.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांगो हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए 8 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र ने दी श्रद्धांजलि

गोमा (कांगो), 3 अप्रैल (आईएएनएस)। कांगो में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन (मोनुस्को) ने पूर्वोत्तर कांगो में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए 8 शांति सैनिकों को अंतिम श्रद्धांजलि दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, 29 मार्च को हेलीकॉप्टर कै्रश हुआ था। यह स्मारक सेवा इस शनिवार को उत्तरी किवु प्रांत की राजधानी गोमा में शांति स्थापना अभियान के लिए संयुक्त राष्ट्र के अवर महासचिव जीन-पियरे लैक्रोइक्स की उपस्थिति में हुई। एमओएनयूएससीओ में सुरक्षा के उप विशेष प्रतिनिधि खासिम डायगने ने कहा, हमारे दिवंगत शांति सैनिकों के अवशेष घर वापस आ रहे हैं। एक बार फिर हम शांति की सेवा में उनके साहस और बलिदान को सलाम करते हैं। हेलीकॉप्टर गोमा के पास तशांजू में एक मिशन पर था, जहां हाल के दिनों में 23 मार्च मूवमेंट (एम23) विद्रोही समूह और कांगो सेना के बीच झड़पें हुई हैं। हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से हेलीकॉप्टर में सवार सभी 8 शांति सैनिकों की मौत हो गई। कांगो सेना ने मंगलवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र के हेलीकॉप्टर को एम23 विद्रोहियों ने मार गिराया, जिसकी अभी संयुक्त राष्ट्र ने पुष्टि नहीं की है। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵