back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sanjay Singh News: दिल्ली शराब घोटाला मामले में संजय सिंह को मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

Sanjay Singh Bail News: दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाला मामले आम आदमी पार्टी को लेकर एक बड़ी खबर समने आई है। सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी ने के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को जमानत दे दी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाला मामले आम आदमी पार्टी को लेकर एक बड़ी खबर समने आई है। सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी ने के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को जमानत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने आज मंगलवार को संजय स‍िंह की जमानत याच‍िका पर सुनवाई करते हुए प्रवर्तन न‍िदेशालय ( ED) से कई सवाल पूछे थे। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच ने उन्हें जमानत दी है।

सुप्रीम कोर्ट ने ईडी से पूछे कई सवाल

गौरतलब है कि दिल्ली शराब नीति से संबंधित घोटाला केस में संजय सिंह पिछले 6 महीने से जेल में थे। आज सुप्रीम कोर्ट ने आप सांसद संजय सिंह को शराब घोटाला मामले में अनियमितताओं से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले के मुकदमे की सुनवाई के दौरान जमानत पर रिहा करने का निर्देश दिया है। मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने ईडी से पूछा कि संजय सिंह 6 महीने से जेल में हैं और उनके पास से अभी तक कोई पैसा नहीं मिला है। अब भी ईडी संजय सिंह को हिरासत में रखना चाहती है। तो उन्हें हिरासत में रखना क्यों जरूरी है? जिसके बाद कोर्ट ने संजय सिंह को जमानत पर रिहा करने का निर्देश दिया। ईडी ने भी उनकी जमानत का कोई विरोध नही किया।

संजय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की थी जमानत याचिका

आपको बता दें कि संजय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। कोर्ट ने ईडी से आज यानी मंगलवार दोपहर 2 बजे तक यह बताने को कहा था कि क्या आप नेता और सांसद संजय सिंह को 6 महीने की कैद के बाद भी उनकी और हिरासत की जरूरत है। इसके बाद कोर्ट ने जमानत याच‍िका पर सुनवाई के बाद संजय सिंह को रिहा करने का आदेश जारी कर दिया।

भिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट में रखी अपनी दलीले

संजय सिंह की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने अपनी दलीले कोर्ट में रखी। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति पी बी वराले की पीठ ने छह महीने से जेल में बंद संजय सिंह को रिहा करने का आदेश दे दिया। प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि अगर संजय सिंह को मामले में जमानत दी जाती है तो उसे कोई आपत्ति नहीं है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध चल रहा है जो हाल फिलहाल मे थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस युद्ध...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...