back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्मृति ईरानी ने ममता पर साधा निशाना, बोली- संदेशखाली में राज्य की सीएम के संरक्षण में महिलाओं का हो रहा शोषण

Smriti Irani News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के संरक्षण में लोग महिलाओं की उम्र और धर्म के आधार पर पहचान कर उनका शोषण करते हैं।

नई दिल्ली, (हि.स.)। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नारी शक्ति को केन्द्र में रखकर देश के विकास की बात करते हैं तो दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में राज्य की महिला मुख्यमंत्री के संरक्षण में ही महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के संरक्षण में लोग महिलाओं की उम्र और धर्म के आधार पर पहचान कर उनका शोषण करते हैं। न्यायपालिका का आभार व्यक्त करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि अब पीड़ित महिलाओं को न्याय मिलेगा।

वह चुनाव से पहले ही अमेठी से अपनी हार की घोषणा कर रहे हैं

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दो सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री और अमेठी से भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने कहा , ‘जो लोग कहते हैं कि अमेठी गांधी परिवार का गढ़ है, उन्हें उम्मीदवार घोषित करने में इतना समय क्यों लग रहा है? उनके आत्मविश्वास की कमी ही बताती है कि अमेठी अब कांग्रेस का गढ़ नहीं है। अगर वह दो सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, तो इसका मतलब है कि वह चुनाव से पहले ही अमेठी से अपनी हार की घोषणा कर रहे हैं।

देश 2047 तक विकसित राष्ट्र होगा

इससे पहले विकसित भारत समारोह में उन्होंने कहा कि देश में एक बड़ा बदलाव आया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को केन्द्र में रखकर विकसित राष्ट्र बनाने की ओर अग्रसर है। गुरुवार को दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित विकसित भारत एम्बेसडर समारोह में स्मृति ईरानी ने कहा कि इस सभा में आज 5000 महिलाओं की उम्मीद थी लेकिन उनकी भागीदारी दोगुनी रही। आज इन महिलाओं ने घोषणा की है कि वे भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प में योगदान करेंगी। देश 2047 तक विकसित राष्ट्र होगा। विकास के नए मापदंड स्थापित करने में महिलाएं प्रमुख भूमिका निभाएंगी।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...