back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लड़कियों से परेशान ऑटो ड्राइवर की खास अपील, गाड़ी में लिखा- ‘भाया’ की जगह इस नाम से करें संबोधित

Auto Driver Appeal: ऑटो ड्राइवर ने इस संदेश के माध्यम से एक खास अपील की है। इस अपील को सोशल मीडिया यूजर्स लड़कियों के लिए बता रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक ऑटो ड्राइवर का अपनी गाड़ी में लिखा संदेश सबका ध्यान उस तरफ खींच लाया। दरअसल एक पैसेंजर को ये संदेश इतना भाया कि उसने इस संदेश की फोटो खींच डाली और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जिसको खूब पढ़ा जा रहा है। ऑटो ड्राइवर ने इस संदेश के माध्यम से एक खास अपील की है। इस अपील को सोशल मीडिया यूजर्स लड़कियों के लिए बता रहे हैं।

ऑटो ड्राइवर उसको लड़कियों के द्वारा ‘भाया’ कहले से तंग आ गया है

दरअसल ऑटो ड्राइवर उसको लड़कियों के द्वारा ‘भाया’ कहले से तंग आ गया है। जिसको लेकर वह इस संदेश के माध्यम से अपनी बात रख रहा है। इस फोटो को सोशल मीडिया एक्स पर नाया नाम की यूजर ने शेयर किया है। नाया ने अपनी एक्स पोस्ट के कैप्शन में लिखा ‘आज मैंने ऑटो में ये देखा।’ इस पोस्ट को एक्स पर खूब देखा जा रहा है।

ऑटो ड्राइवर ने अपने पैसेंजरों से अपील की है कि उसको ‘भाया’ कहकर न बोला जाए

ऑटो ड्राइवर ने अपने पैसेंजरों से अपील की है कि उसको ‘भाया’ कहकर न बोला जाए। बल्कि उसको ‘भाई, दादा, बॉस और ब्रदर कहकर संबोधित किया जाए। ड्राइवर को लोगो द्वारा उसे भैया की जगह ‘भाया’ शब्द से संबोधित करना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। जिसको लेकर वह अपने इस संदेश के माध्यम से लोगो से ‘भाया’ की जगह ‘भाई, दादा, बॉस और ब्रदर से संबोधित करने के लिए कह रहा है। सोशल मीडिया एक्स पर नाया नाम की यूज़र की इस पोस्ट को काफी शेयर किया जा रहा है। इसको लेकर लोग कमेंट करते हुए अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसको लेकर एक यूजर ने लिखा, ‘भैया के कुछ स्टैंडर्ड हैं।’ दूसरा यूजर ने लिखा ”बॉस तो पर्सनल था।’

अधिकतर ऑटो ड्राइवर अपने दिल की बात को अपनी गाड़ी में संदेश के माध्यम से लिखकर बताने की कोशिश करते हैं। लेकिन कुछ ही ऑटो ड्राइवर होते हैं, जिनका संदेश खूब पढ़ा जाता है। आजकल सोशल मीडिया का जमाना है। सोशल मीडिया यूजर ऐसे संदेशो को अपने पोस्ट के माध्यम से शेयर करने में पीछे नहीं रहते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत-मलेशिया के बीच ‘इकोनॉमिक कॉरिडोर’ तैयार! PM मोदी ने निवेश और UPI के जरिए बुनी नई कूटनीति

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कुआलालंपुर में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...