back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना की रोकथाम के लिए घर-घर जाकर रक्त के नमूने लिए जाएंगे-स्वास्थ्य विभाग

मीरजापुर, 02 जून (हि.स.)। जिले में कोविडरोधी वैक्सीन लगने के बाद सम्बन्धित व्यक्ति के शरीर में कितनी एण्टीबॉडी बनी है। इसकी जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग रक्त का नमूना लेने के लिए चार जून से डोर-टू-डोर अभियान चलायेगा। इसके लिए विभागीय स्तर पर 10 टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में 5 सदस्यों को रखा गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.प्रभु दयाल गुप्ता ने बताया कि इस अभियान की शत प्रतिशत सफलता के लिए जनपद के 44 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, 9 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, 125 उपस्वास्थ्य केन्द्र समेत तीन अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गयी है। जिनकी मौजूदगी में पारदर्शिता पूर्ण अभियान संचालित होगा। इसके अलावा इस अभियान की मदद को जिले में कार्यरत 2043 आशा व 563 एएनएम सहित स्वास्थ्यकर्मियों को लगाया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए 31 टीमों का गठन किया जायेगा। जिसमें 10 टीमों का गठन किया जा चुका है। एक टीम एक दिन में 24 व्यक्तियों का सैम्पल लेगी और अपने क्षेत्र के केन्द्र पर शाम तक जमा करना होगा। इन टीमों को ऑनलाइन प्रशिक्षण भी दिया गया। केन्द्रों की देखरेख अपर मुख्य चिकित्साधिकारी करेंगे। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा.अजय ने बताया कि अभियान के दौरान टीम को कोविड के नियमों का सावधानियों का पालन करने के लिए निर्देशित किया गया है। अभियान के दौरान एक व्यक्ति का सैम्पल लेने के बाद हाथों को सैनेटाइजर व मास्क को बदलने को कहा गया है। अभियान के दौरान लोगों को वैश्विक महामारी कोविड के लिए वैक्सीन भी लगाने के लिए जागरूक करेगी। हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵