back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Swati Maliwal News: स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को दी बदसलूकी मामले की पूरी जानकारी, 4 घंटे चली पूछताछ

Swati Maliwal Case: आप राज्यसभा सांसद स्‍वात‍ि माल‍िवाल ने सीएम केजरीवाल के घर में उनके साथ हुई बदसलूकी और मारपीट के मामले में लंबे इंतजार के बाद आज गुरुवार को अपनी लिखित शिकायत दर्ज करा दी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी की नेता और राज्यसभा सांसद स्‍वात‍ि माल‍िवाल ने सीएम केजरीवाल के घर में उनके साथ हुई बदसलूकी और मारपीट के मामले में लंबे इंतजार के बाद आज गुरुवार को अपनी लिखित शिकायत दर्ज करा दी है। उन्‍होंने सीएम हाउस की लॉबी में उनके साथ 13 मई को मुख्‍यमंत्री के पीए विभव द्वारा की गई मारपीट के संबंध में पूरी जानकारी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को दे दी है। करीब चार घंटे की पूछताछ के बाद पुलिस उनके आवास से निकल गई है।

NCW ने लिया मामले का स्वतः संज्ञान

आपको बता दें कि स्वाति मालीवाल के साथ हुई बदसलूकी के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने स्वतः संज्ञान लिया था। जिसके बाद एनसीडब्ल्यू ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजकर एक्शन रिपोर्ट देने को कहा। इसके बाद एडिशनल पुलिस कमिश्नर प्रमोद सिंह कुशवाहा और उत्तरी जिला की महिला एडिशनल डीसीपी स्वाति मालीवाल के सरकारी आवास पर पहुंचे। और करीब चार घंटे की पूछताछ के बाद पुलिस उनके आवास से निकल गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, स्वाति मालीवाल ने अपने बयानों में सोमवार 13 तारीख का पूरा घटनाक्रम दिल्ली पुलिस को बता दिया है।

स्वाति मालीवाल के आवास की बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था

गौरतलब है कि मालीवाल से जुड़े मामले में अभी तक कोई FIR दर्ज नहीं की गई थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा आज स्वाति मालीवाल की सुरक्षा व्यवस्था के मसले पर चर्चा की गई। करीब चार घंटे तक स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वाति मालीवाल के घर में उनसे बातचीत की। इसके बाद स्वाति मालीवाल के साउथ दिल्ली स्थित आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। अब सूत्रों की माने तो यदि स्वाति मालीवाल पुलिस अधिकारी को शिकायत देती है, तब पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर देगी।

बिभव कुमार को NCW ने पेश होने के लिए बुलाया

इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके निजी सचिव विभव कुमार समेत घटना के दौरान सीएम के आवास पर मौजूद सभी स्टाफ से पूछताछ की जाएगी। इससे पहले राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वाति के साथ मारपीट मामले में बिभव कुमार को पूछताछ के लिए बुलाया है। NCW ने बिभव कुमार को कल सीएम आवास पर आप सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के आरोप में आयोग के सामने पेश होने के लिए बुलाया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। सोमवार, 6 अप्रैल को दिल्ली विधानसभा परिसर में...
spot_img

Latest Stories

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵