back to top
32.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Covid-19: देश में फिर बढ़ने लगा कोरोना का ग्राफ, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 640 मामले आए सामने, 1 की मौत

New Delhi: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 640 नए मरीज सामने आए हैं। इस दौरान 1 संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। देश के अन्य राज्यों के मुकाबले केरल की स्थिति गंभीर है।

नई दिल्ली, हि.स.। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 640 नए मरीज सामने आए हैं। इस दौरान 1 संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। देश के अन्य राज्यों के मुकाबले केरल की स्थिति गंभीर है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आज जारी आंकड़ों से यह साफ हुआ है।

कोरोना का प्रकोप दक्षिण के राज्यों से ज्यादा उत्तर भारत में

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में अकेले केरल में 265 नए मरीज सामने आए हैं। राष्ट्रीयस्तर पर नए मरीजों की संख्या में कुछ कमी आई है। कल 358 नए मरीज सामने आए थे। इस समय सक्रिय मरीजों की संख्या 2997 है। कोरोना का प्रकोप दक्षिण के राज्यों से ज्यादा है। उत्तर भारत के राजस्थान में 3, उत्तर प्रदेश में 1, गुजरात में 9, महाराष्ट्र में 8, तमिलनाडु में 15, तेलंगाना में 5 और कर्नाटक में 13 मरीज सामने आ चुके हैं।

अस्पतालों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए

राज्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि उनके सैंपल को नए वेरिएंट संक्रमण की पुष्टि के लिए जांच हेतु भेजा गया है। उनके परिजनों पर भी निगरानी रखी जा रही है और उनके संपर्क में जो लोग भी आए, उन पर नजर है। संक्रमण अधिक ना फैले, इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उक्त अधिकारी ने बताया कि देश के दूसरे हिस्सों में संक्रमण बढ़ने के बाद बंगाल में भी सतर्कता बढ़ गई थी और अस्पतालों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

किरण राव ने अपेंडिक्स सर्जरी के बाद शेयर किया हेल्थ अपडेट, कहा- अब ठीक हो रही हूं…

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फिल्ममेकर किरण राव ने अपेंडिक्स निकालने की सर्जरी के बाद अपने स्वास्थ्य के बारे में फैंस को जानकारी...
spot_img

Latest Stories

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...