back to top
27.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

DMK के बयान पर मचा बवाल, भाजपा हुई आग बबूला; कहा- भारत के लोकाचार का अपमान करना इनकी पहचान

New Delhi News: डीएमके नेता ए राजा अपने बयानों के कारण विवादों में घिर गए हैं। उनके विवादास्पद बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आग बबूला हो गई है।

नई दिल्ली, (हि.स.)। डीएमके नेता ए राजा अपने बयानों के कारण विवादों में घिर गए हैं। उनके विवादास्पद बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आग बबूला हो गई है। भाजपा नेताओं ने ए राजा के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि डीएमके को पाकिस्तान जिंदाबाद स्वीकार है लेकिन भगवान राम से दुश्मनी है। यह भारत और भारतीयता के खिलाफ है।

डीएमके की तरफ से नफरत भरे भाषण लगातार किए जा रहे हैं- अमित मालवीय

भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को डीएमके सांसद ए राजा के बयान पर हमला करते हुए उन्हें भारत के लोकाचार का अपमान करने वाला बताया है। ‘जय श्री राम’ और भारत के विचार वाले वीडियो को साझा करते हुए भाजपा नेता अमित मालवीय ने एक्स पर कहा, ”डीएमके की तरफ से नफरत भरे भाषण लगातार किए जा रहे हैं। पहले उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म को खत्म करने के आह्वान के बाद अब ए राजा हैं, जो भारत के विभाजन की बात कर रहे हैं। भगवान राम का मजाक उड़ा रहे हैं, मणिपुरियों पर अपमानजनक टिप्पणियां कर रहे हैं और एक राष्ट्र के रूप में भारत के विचार पर सवाल उठा रहे हैं।”

क्या कांग्रेस ए राजा के बात से सहमत है?- रवि शंकर प्रसाद

पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में भाजपा नेता रवि शंकर प्रसाद ने सवालिया लहजे में कहा, ”ए राजा ने कहा कि हम ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ को कभी स्वीकार नहीं करेंगे।” रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि क्या सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे इससे सहमत हैं? क्या डीएमके अन्य धर्मों के देवताओं के खिलाफ ऐसी अपमानजनक टिप्पणियों का इस्तेमाल करेगी? हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा, “यह स्पष्ट है कि भारत के लोकाचार का अपमान करना, सार्वजनिक रूप से हिंदू देवताओं को अपमानित करना और भारत के विचार पर सवाल उठाना इनकी पहचान बन गई है।” क्या आईएनडीआई गठबंधन अपने राजनीतिक लाभ के लिए इतना नीचे गिरने को तैयार है कि वे ऐसी टिप्पणियों को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं?”

यहां तमिल एक राष्ट्र और एक देश है- ए. राजा

उल्लेखनीय है कि डीएमके नेता ए. राजा ने तमिलनाडु में एक कार्यक्रम में कहा कि यहां तमिल एक राष्ट्र और एक देश है। मलयालम एक भाषा, एक राष्ट्र और एक देश है। ओडिया एक राष्ट्र, एक भाषा और एक देश है। ये सभी राष्ट्र मिलकर भारत बनाते हैं, तो भारत देश नहीं है, बल्कि एक उपमहाद्वीप है। उन्होंने भगवान हनुमान की तुलना बंदर से करते हुए ‘जय श्री राम’ के नारे को घृणास्पद बताया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे Jhargram Assembly Seat सीट पर राजनीतिक हलचल तेज होती जा...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵