back to top
19.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

NET-JRF 2024: UGC ने बढ़ाई आवेदन तारीख, 19 मई तक कर सकेंगे पंजीकरण; जानें कैसे करें आवेदन और कितनी लगेगी फीस

यूजीसी नेट जून 2024 सेशन के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 19 मई 2024। आवेदन के साथ अभ्यर्थी को आवेदन फीस भी जमा करनी होगी। आवेदन फीस के बिना भरा फॉर्म ऑटो रिजेक्ट हो जाएगा।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। UGC NET जून 2024 सेशन के लिए आवेदन नहीं कर सके उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी। जून 2024 सत्र में सम्मिलित होने के लिए आवेदन की तारीखों को एक बार फिर से बढ़ा दिया है। एजंसी ने सूचना दी है कि उम्मीदवार अब इस परीक्षा (UGC NET June 2024) के लिए 19 मई तक पंजीकरण कर सकेंगे। इसके बाद उम्मीदवारों को निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान 20 मई की रात 11.59 बजे तक करना होगा। NET-JRF की परीक्षा हर साल दो बार आयोजित की जाती है। इसको नेशनल टेस्टिंग एजंसी (NTA) की ओर से आयोजित करवाया जाता है। इस परीक्षा को देकर आप असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती, जूनियर रिसर्च फेलोशिप पाने या पीएचडी में प्रवेश पा सकते है।

कौन कर सकता है अप्लाय

जो अभ्यर्थी उपर दिए गए किसी भी पद के लिए अप्लाय करना चाहते है, तो वे आवेदन दे सकते है। साथ ही जो किसी कारणवश पिछली बार फॉर्म नहीं भर पाए, उनके लिए ये दूसरा मौका बन सकता है। परीक्षा में जो भी अभ्यर्थी बैठना चाहते है वे एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

कितनी लगेगी आवेदन फीस

UGC NET जून 2024 सेशन में आवेदन करने के साथ ही अभ्यर्थियों को आवेदन फीस जमा करना आवश्यक है। आवेदन फीस के बिना आप फॉर्म को नहीं भर सकते है। आपका फॉर्म जमा नहीं होगा। बिना शुल्क के भरे गए फॉर्म अधूरे माने जाएंगे और ऐसे फॉर्म खुद ही रिजेक्ट हो जाएंगे। आवेदन शुल्क जनरल कैटेगरी के लिए 1150 रुपये तय किया गया है। जनरल-ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी एनसीएल वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये और एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ थर्ड जेंडर के अभ्यर्थियों को 325 रुपये बतौर आवेदन फीस के रूप में जमा करनी होगी। आवेदन फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी।

गलती होने पर कर सकेंगे सुधार

UGC NET जून 2024 के लिए पंजीकरण और फिर परीक्षा शुल्क का भुगतान करने वाले उम्मीदवार अपने सबमिट किए गए ऑनलाइन आवेदन में आवश्यक सुधार या संशोधन 21 से 23 मई की रात 11.59 बजे तक कर सकेंगे।

कैसे करें परीक्षा के लिए अप्लाय

-सबसे पहले यूजीसी नेट एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर विजिट करें।

-अब वेबसाइट पर UGC NET June 2024 Registration/ Login लिंक पर क्लिक करें।

-इसके बाद आपको पहले आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर क्लिक करके पंजीकरण करना है।

-उसके बाद अभ्यर्थियों को अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी है।

-अब में अभ्यर्थी को आवेदन फीस जमा करनी होगी।

-अब अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

परीक्षा पे चर्चा के दूसरे एपिसोड में PM मोदी ने छात्रों को दिए गुरु मंत्र, नींद और स्टार्टअप को लेकर दी सलाह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चर्चित संवाद कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा 2026 का दूसरा एपिसोड आज रिलीज हो गया। बोर्ड परीक्षाओं के...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...