back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

United Nations: एलन मस्क ने UNSC में की भारत की वकालत, कहा- भारत को परमानेंट सीट मिलनी ही चाहिए…

New Delhi: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एलन मस्क ने भारत की संयुक्त राष्ट्र में स्थायी सदस्यता की मांग की है। साथ ही उन्होंने अफ्रीकी देशों की भी स्थायी सदस्यता की मांग की।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। विश्व के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता की वकालत की है। उन्होंने कहा है कि सुरक्षा परिषद में सबसे बड़ी आबादी वाला देश होने के नाते भारत को जगह मिलनी ही चाहिए। भारत आबादी में चीन के बाद दूसरे पायदान पर आता है, अर्थव्यवस्था में छटें स्थान पर आता है।

अफ्रीका के लिए भी सामूहिक रूप से एक सीट होनी चाहिए

एलन मस्क ने एक्स हैंडल पर कहा है कि कुछ बिंदुओं पर विश्व की सबसे बड़ी संस्था संयुक्त राष्ट्र में बदलाव करने की आवश्यकता है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सबसे बड़ी आबादी वाला देश होने के नाते भारत को जगह मिलनी ही चाहिए। ऐसा नहीं किया जाना बेतुका है। उन्होंने यूएन प्रमुख एंटोनियो गुटरेस के ट्वीट को साझा कर अपना मत रखा है। टेस्ला प्रमुख एलन मस्क ने कहा कि अफ्रीका के लिए भी सामूहिक रूप से एक सीट होनी चाहिए।

यूएन प्रमुख एंटोनियो गुटरेस के ट्वीट पर एलन मस्क ने दिया जवाब

दरअसल गुटरेस ने कहा था कि अफ्रीका का नेतृत्व करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में कोई भी नहीं है। गुटरेस ने कहा कि हम यह कैसे स्वीकार कर सकते हैं कि अफ़्रीका में अभी भी सुरक्षा परिषद में एक भी स्थायी सदस्य का अभाव है?, संस्थानों को आज की दुनिया को प्रतिबिंबित करना चाहिए न कि 80 साल पहले की दुनिया को। गुटेरेस ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर लिखा कि सितंबर को होने वाला वैश्विक शिखर सम्मेलन वैश्विक शासन सुधारों पर विचार करने और विश्वास को फिर से बनाने का अवसर होगा। इसी के जवाब में मस्क ने ये पोस्ट किया है।

इजरायली लेखक ने दिया भारत को समर्थन

इसके बाद इजरायली लेखक माइकल ईसेनबर्ग ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य के रूप में भारत की अनुपस्थिति की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि “और भारत के बारे में क्या?” बेहतर तो यह है कि UN को खत्म कर दिया जाए और वास्तविक नेतृत्व के साथ कुछ नया बनाया जाए।

UNSC में अबतक सिर्फ 5 देश ही शामिल

उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र संघ सुरक्षा परिषद में फिलहाल 5 देश- अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, फ्रांस और रूस स्थायी सदस्य के रूप में शामिल हैं। इसकी स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को हुई थी।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

डीपफेक पर बड़ा एक्शन: X ने बदले नियम, Grok से हटेंगी आपत्तिजनक और अश्लील इमेज

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कई देशों में विरोध और नियामक कार्रवाई का सामना करने के बाद आखिरकार एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...
spot_img

Latest Stories

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵