back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Weather Updates: दिल्ली-NCR में 3.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा आज का तापमान, पारे में गिरावट जारी रह सकती है

दिल्ली में सुबह 5:30 बजे तक 3.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ वहीं कई इलाकों में इससे भी कम तापमान रहा।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। नई दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है जबकि अधिकतम तापमान 11.7 डिग्री तक जा सकता है। दिनभर का औसत तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हवा की गति लगभग 6.8 किमी/घंटा रहेगी और 16.9 किमी/घंटा की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चलेंगी। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर दिल्ली-NCR में भी दिखने लगा है। रविवार सुबह दिल्ली का तापमान पिछले दिन के मुकाबले 3.1 डिग्री सेल्सियस गिर गया जिससे शीत लहर जैसी स्थिति बन गई। पूसा और राजघाट के पास का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री कम था। हालांकि, अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य था।

आज का तापमान 

IMD के अनुसार, दिल्ली में सुबह 5:30 बजे न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया। पूसा में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

आसमान साफ रहने का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दिल्ली का मौसम साफ रहेगा। सुबह हल्का कोहरा और स्मॉग हो सकता है जबकि शाम को धुंध और स्मॉग की स्थिति बन सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मंगलवार को भी मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है। 

दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर

दिल्ली की हवा फिर से जहरीली हो गई है। केंद्रीय प्रदूषण और नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सोमवार सुबह 7:30 बजे तक दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 345 रहा जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। दिल्ली के आसपास के शहरों जैसे फरीदाबाद (185), गुरुग्राम (234), गाजियाबाद (269), ग्रेटर नोएडा (324), और नोएडा (270) में भी प्रदूषण की स्थिति खराब है। दिल्ली के कई इलाकों में AQI 300 से ऊपर और 400 के आसपास बना हुआ है। खासकर, अलीपुर (350), आनंद विहार (397), अशोक विहार (380), बवाना (384), और पंजाबी बाग (409) जैसे क्षेत्रों में प्रदूषण का स्तर बहुत अधिक है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में मार्च में लौटी ठंड! बारिश-आंधी से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में मार्च के महीने में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। जहां कुछ दिन पहले तक तेज गर्मी महसूस...
spot_img

Latest Stories

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...