back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रिंस फिलिप की 90 साल पुरानी कार श्रीलंका के म्यूजियम में रखी गई

कोलंबो, 16 अप्रैल (हि.स.)। प्रिंस फिलिप की 90 साल पुरानी कार को श्रीलंका के म्यूजीयम में सेंटरपीस के रूप में संजोकर रखा गया है। यह कार प्रिंस फिलिप ने 1935 में 12 पाउंड में खरीदी थी। इस गाड़ी का नाम एफिसिओनाडो है। कोलंबो के गली फेस होटल में इस कार को संजोकर रखनेवाले संजीव गार्डिनर ने बताया कि प्रिंस फिलिप साल 1950 में इस गाड़ी को देखने आए थे। गार्डिनर का होटल ब्रिटिश कॉलोनी के पुराने होटलों में से एक है। साथ ही उन्होंने एक म्यूजियम भी बनाया हुआ है जहां पर सिल्वर और काली रंग की सिडान को संरक्षित करके रखा गया है । इन्हें मेहमानों और पर्यटकों के मनोरंजन के लिए यहां पर रखा गया है। म्यूजियम के रिकॉर्ड के अनुसार प्रिंस ने एफिसिओनाडो गाड़ी को सबसे पहले कोलंबो से लेकर त्रिंकोमाली के नेवल बेस तक चलाया था। खास बात यह है कि इस गाड़ी को अभी भी चलाया जा सकता है। गार्डिनर के पिता साइरिल इसे साल 1950 में यहां पर लेकर आए थे। उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का गत 10 अप्रैल को निधन हो गया था। शनिवार (17 अप्रैल ) को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रिंस फिलिप को गाड़ियों का बहुत शौक था और वह गाड़ी चलाने के शौकीन थे। साल 2019 में उनकी गाड़ी टकराने के कारण 2 लोग घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने अपना लाइसेंस सरेंडर कर दिया था। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵