back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्‍ली में फिर से ‘खराब’ श्रेणी में पहुंचा AQI, IMD ने देशभर में बारिश और कोहरे का अलर्ट किया जारी

दिल्‍ली में दो दिन की बारिश के बाद वायु गुणवत्‍ता में सुधार आया, लेकिन फिर से AQI ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आज भी कई राज्‍यों में बारिश और कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में पिछले दो-तीन दिनों में विभिन्न इलाकों में हुई भारी बारिश के कारण वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार आया है। हालांकि आज रविवार को AQI फिर से ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गया। सुबह 7 बजे तक राष्ट्रीय राजधानी में कुल वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 223 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शनिवार को वायु गुणवत्ता ‘खराब’ से ‘मध्यम’ श्रेणी में पहुंची थी। वायु गुणवत्ता में यह उतार-चढ़ाव बारिश के कारण आया। जिससे हवा पहले की तुलना में अपेक्षाकृत साफ हो गई। मौसम विभाग ने देश कई राज्‍यों में बारिश और कोहरे का अलर्ट जारी किया है। पिछले दो दिन से हो रही बारिश बाद देशभर में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 41.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो 101 वर्षों में दिसंबर में एक दिन में हुई सबसे अधिक बारिश है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, आज सुबह 7 बजे तक दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में AQI दर्ज किए गए। जिनमें ओखला फेज 2 (245), अलीपुर (202), रोहिणी (271), आईटीओ (243), अशोक विहार (251), शादीपुर (222), मुंडका (270), जहांगीरपुरी (288), नरेला (191), डीटीयू (140), आर.के. पुरम (252), आनंद विहार (287), पूसा (238), और पंजाबी बाग (214) रहा।

बारिश और मौसम का अलर्ट, यूपी, एमपी समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना

दिल्ली में 2 दिन की बारिश ने 101 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। शुक्रवार को दिल्ली में 41.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इससे पहले, 1923 में दिल्ली में दिसंबर महीने में 24 घंटे में 75.7 मिलीमीटर बारिश हुई थी। दिल्ली में घना कोहरा छाया हुआ है, जिसके कारण 14 ट्रेनें लेट हैं।

आज रविवार को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और आंतरिक महाराष्ट्र में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। हवाओं की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। इसके अतिरिक्त, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, और विदर्भ में तूफान और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 6 जनवरी के बीच दो ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकते हैं।

शीतलहर का अलर्ट, ठंड से राहत की उम्मीद नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, 30 और 31 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में गंभीर शीतलहर की स्थिति बन सकती है। 29 दिसंबर से 3 जनवरी के बीच हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और राजस्थान में भी शीतलहर चलने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, और चंडीगढ़ में कोल्ड डे की स्थिति हो सकती है।

इन राज्यों के अलावा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, उड़ीसा, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छा सकता है। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में ज़मीन पर पाला पड़ने की भी संभावना है। इसके साथ ही, जम्मू-कश्मीर में 1 से 5 जनवरी तक हल्की बर्फबारी का अनुमान है। उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में शीतलहर और भारी बर्फबारी के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला और किन्नौर में अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘यह रोड मुसलमान के लिए नहीं है’ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर विवादित संदेश, हिंदू रक्षा दल ने ली जिम्मेदारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर एक भड़काऊ संदेश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हलचल मच गई है। वीडियो में...
spot_img

Latest Stories

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵