back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर BJP ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा- घोटाला ही उनका पेशा

New Delhi News: RRTS परियोजना के लिए दिल्ली सरकार द्वारा 1100 करोड़ रुपये नहीं देने पर सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी के परिप्रेक्ष्य में BJP ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है।

नई दिल्ली, हि.स.। आरआरटीएस परियोजना के लिए दिल्ली सरकार द्वारा 1100 करोड़ रुपये नहीं देने पर सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी के परिप्रेक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है।

अरविंद केजरीवाल न सिर्फ भ्रष्ट हैं बल्कि जनता विरोधी भी

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आज संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट की ओर से की गई सीधी टिप्पणी से जाहिर होता है कि अरविंद केजरीवाल न सिर्फ भ्रष्ट हैं बल्कि जनता विरोधी भी हैं।

दिल्ली सरकार को आरआरटीएस परियोजना के लिए 1,100 करोड़ रुपये देने थे लेकिन आज तक एक भी पैसे नहीं दिए। अब कोर्ट ने उन्हें एक हफ्ते का समय दिया है। उन्होंने कहा कि संविधान की व्यवस्था को तार तार करने वाले का नाम केजरीवाल है। उन्होंने कहा की दिल्ली की जनता देख रही है, वे घोटाले के पर्याय हैं।

केजरीवाल सरकार के पास विज्ञापन के लिए करोड़ों रुपये हैं

गौरव भाटिया ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से सवाल किया है कि एक आम जनता के प्रोजेक्ट के लिए आप की सरकार के पास रुपये नहीं हैं लेकिन विज्ञापन के लिए करोड़ों रुपये हैं। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है की अगर एक हफ्ते के अंदर दिल्ली सरकार अपना योगदान नहीं करती है तो उसके विज्ञापन का बजट जब्त कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है, जब अरविंद केजरीवाल की सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई है। केजरीवाल ने संविधान की व्यवस्था को तार तार कर दिया है।

अरविंद केजरीवाल को चेतावनी दी कि वे सुधर जाएं

उन्होंने अरविंद केजरीवाल को चेतावनी दी कि वे सुधर जाएं, नहीं तो अगली बार दिल्ली की जनता उन्हें मुख्यमंत्री तो क्या विधायक भी नहीं बनाएगी। यंग इंडिया पर ईडी द्वारा की गई कार्रवाई पर गौरव भाटिया ने कहा कि गांधी परिवार सबसे भ्रष्टतम परिवार है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly 2026: नंदीग्राम सीट पर कौन सी पार्टी लहरा सकती है जीत का परचम, जानिए क्या कह रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से एक है नंदीग्राम जिसे हॉट सीट के नाम से भी जाना जाता है। यह...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...