back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

घर से निकली चिंगारी, 15 घर जले, लाखों का सामान स्वाहा

-ग्रामीणों की मदद से दमकल गाड़ी ने बुझाई आग फतेहपुर, 16 अप्रैल (हि.स.)। जिले में शुक्रवार को घर के चूल्हे से निकली चिंगारी देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर गांव को चपेट में ले लिया। करीब डेढ़ दर्जन घरों का सामान जल कर बरबाद हो गया। ग्रामीणों ने जानवरों को खूंटे से खोलकर उनकी जान बचाई। मौके पर पहुँची दमकल गाड़ी की मदद से किसी तरह 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मलवां विकासखंड के अभय पुर ग्राम सभा के बिंदकी फार्म गांव निवासी रामकेशन के घर से निकली चिंगारी आज दोपहर बाद एक बजे देखते देखते 15 घरों को अपनी चपेट में ले लिया पूरे गांव में हाहाकार मच गया। गांव के प्रधान राम स़िह ने बताया कि आग के भय से लोग गांव से बाहर भागने लगे। लोगों ने अपने अपने मवेशियों को भी खूंटे खोलकर आजाद कर दिया। आग से गांव के 15 घरों की नगदी कपड़े बर्तन अनाज एवं बकरियां सहित लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गयी। सूचना पर औंग थाना अध्यक्ष अनूप सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के साथ मिलकर निजी नलकूप चलवाया और फायर ब्रिगेड को सूचना किया गया जिस पर लगभग 2 बजे बिंदकी व फतेहपुर से दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। तब 5 बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। शाम तक राजस्व विभाग का कोई जिम्मेदार कर्मचारी नहीं पहुँचने पर ग्रामीणों में नाराजगी रही। वहीं घटना की जानकारी होने पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी भी सांत्वना देने गांव पहुंचे और आग से जले परिवारों को राहत पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र/मोहित

Advertisementspot_img

Also Read:

ट्रेन में लागू होगा प्‍लेन वाला नियम, तय लिमिट से ज्‍यादा सामान ले जाने पर लगेगा जुर्माना, जान लें नया नियम

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारतीय रेलवे ट्रेन में सफर करने वालें यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर सख्‍त है। रेलवे अब अपने...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली की इन जगहों में कर सकते हैं प्री वेडिंग शूट, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शादी का मौसम शुरू होने...

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵