back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शरजील इमाम की रिहाई के आदेश के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने किया हाई कोर्ट का रुख

जामिया हिंसा मामले में शरजील इमाम को गिरफ्तार किया गया था, इसको लेकर कोर्ट में मामला चल रहा है। इमाम की रिहाई को लेकर दिल्ली पुलिस ने हाई कोर्ट का रूख किया है।

नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली पुलिस ने 2019 के जामिया हिंसा मामले में शरजील इमाम समेत 11 आरोपितों को आरोप मुक्त करने के साकेत कोर्ट के फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है। साकेत कोर्ट ने 4 फरवरी को शरजील इमाम समेत 11 आरोपितों को आरोप मुक्त करने का आदेश दिया था।

जामिया मामले में शरजील को किया गया था गिरफ्तार

साकेत कोर्ट ने शरजील इमाम के अलावा आसिफ इक़बाल कान्हा, सफूरा जरगर, मोहम्मद अबू जार, उमैर अहमद, मोहम्मद शोएब, मोहम्मद अनवर, मोहम्मद कासिम, मोहम्मद बिलाल नदीम, शहजाद रजा खान और चंदा यादव को आरोप मुक्त किया था। जामिया हिंसा मामले में शरजील इमाम को 25 अगस्त, 2020 को बिहार से गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली पुलिस ने शरजील इमाम के खिलाफ यूएपीए के तहत दाखिल चार्जशीट में कहा है कि शरजील इमाम नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को अखिल भारतीय स्तर पर ले जाने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रहा था।

शरजील ने हिंसा भड़काने को लेकर दिया था भाषण

शरजील इमाम के खिलाफ दाखिल चार्जशीट में कहा गया कि शरजील इमाम ने केंद्र सरकार के खिलाफ घृणा फैलाने और हिंसा भड़काने के लिए भाषण दिया था। जिसकी वजह से दिसंबर 2019 में हिंसा हुई। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध की आड़ में गहरी साजिश रची गई थी। इस कानून के खिलाफ मुस्लिम बहुल इलाकों में प्रचार किया गया कि इससे मुस्लिमों की नागरिकता चली जाएगी और उन्हें डिटेंशन कैंप में रखा जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

द्वारका हादसा: साहिल की मां का आरोपी के पिता पर गुस्सा फूटा, कहा- इमोशनल ड्रामा कर रहे हैं, बचने नहीं दूंगी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के द्वारका में 13 फरवरी को हुए दर्दनाक कार हादसे में साहिल धनेशरा की मौत के बाद उनकी मां ने...
spot_img

Latest Stories

नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को ही क्यों करते हैं कन्या पूजन? जानिए इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज अष्टमी और नवमी के...

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵