back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मालवाहक जहाज में लगी आग में हजारों ऑडी, पोर्श, लेम्बोर्गिनी और बेंटले कारों के नष्ट होने की आशंका

सैन फ्रांसिस्को, 19 फरवरी (आईएएनएस)। अटलांटिक महासागर में एक मालवाहक जहाज में आग लगने के कारण हजारों ऑडी, पोर्श, लेम्बोर्गिनी, बेंटले और इलेक्ट्रिक कारों के नष्ट होने की आशंका है। समाचार पत्र द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, जहाज पर लदे हजारों इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरियों में आग लगने से यह हादसा हुआ है। इन वाहनों को लेकर मालवाहक फेलिसिटी ऐस जहाज जर्मनी से अमेरिका के रोड आइलैंड के एक बंदरगाह की ओर जा रहा था और इसी हफ्ते उसने संकट के संकेत जारी किए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मालवाहक जहाज पर 1,100 पोर्श ,189 बेंटले गाड़ियों के अलावा अनगिनत ऑडी और अन्य इलेक्ट्रिक वाहन थे। पुर्तगाली नौसेना ने बताया कि इसके चालक दल के सभी 22 सदस्यों को सफलतापूर्वक निकाल लिया गया था और उनकी हालत सामान्य है तथा उन्हें चिकित्सकीय सहायता की भी आवश्यकता नहीं पड़ी है। नौसेना की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है मालवाहक जहाज के चालक दल के 22 सदस्यों को चिकित्सा सहायता की आवश्यकता नहीं थी। उन्हें एक स्थानीय होटल में ले जाया गया है। इस आग के कारण अब तक प्रदूषण की कोई समस्या नहीं देखी गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इन वाहनों की बैटरियों में स्पार्किंग होने से यह आग लगी है या इसका कोई और कारण था। शुक्रवार देर रात रिपोर्ट में कहा गया है कि आग बुझाने के लिए बैटरी विशेषज्ञों की जरूरत होगी। इस आग से लगभग 15 करोड़ डालर का नुकसान होने की आशंका है। वोक्सवैगन समूह (वीडब्ल्यू )के प्रवक्ता के हवाले से कहा गया, हम इस घटना से अवगत हैं। जहाज उत्तरी अमेरिका के रास्ते में था और इस हादसे में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। हम घटना के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए शिपिंग कंपनी के संपर्क में हैं। –आईएएनएस जेके

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵