back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

KCR को तेलंगाना में मिला तगड़ा झटका, BRS के पूर्व सांसद और मंत्री समेत दर्जन भर नेता कांग्रेस में हुए शामिल

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि पूरे देश में बदलाव की हवा महसूस हो रही है। यह बदलाव की हवा 'भारत जोड़ो यात्रा' से शुरू हुई।

नई दिल्ली, हिन्दुस्थान समाचार। तेलंगाना विधानसभा चुनाव इस वर्ष के अंत में होने वाले हैं। चुनाव से पहले नेताओं का एक दल से दूसरे दल में आना जाना शुरु हो गया है। इसी क्रम में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी और जुपल्ली कृष्णा राव सहित दर्जनभर नेताओं ने सोमवार को कांग्रेस की सदस्यता ली । ये सभी नेता आज कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी नेता राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली।

शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर लंबी वार्ता की

इस दौरान कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि पूरे देश में बदलाव की हवा महसूस हो रही है। यह बदलाव की हवा ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से शुरू हुई। जिसका असर कर्नाटक में दिखा। आज तेलंगाना के कई महत्वपूर्ण नेता कांग्रेस पार्टी से जुड़ रहे हैं और इन सभी ने पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर लंबी वार्ता की है। सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत है।

कृष्णा राव इससे पहले थे कांग्रेस में

उल्लेखनीय है कि पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी और जुपल्ली कृष्णा राव इन दोनों नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते अप्रैल महीने में भारत राष्ट्र समिति बीआरएस से निलंबित कर दिया गया था। उसके बाद से कयास लगाया जा रहा था कि ये कांग्रेस में शामिल होंगे। कृष्णा राव इससे पहले भी कांग्रेस में थे। वह तेलंगाना की के. चंद्रशेखर राव सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री रह चुके हैं। वहीं पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी तेलंगाना के खम्मम लोकसभा सीट से पूर्व सांसद हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

BJP से दूरी, बाकी दलों से दोस्ती! UP चुनाव को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने खोले पत्ते, कहा- इन पार्टियों के साथ कर सकते हैं...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चंद्रशेखर आजाद बाराबंकी में आयोजित कांशीराम जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...