back to top
21.3 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Metro में गंदा काम करने वाला शख्स वॉन्टेड घोषित, पुलिस ने पहचान के लिए जारी किया फोटो 

दिल्ली मेट्रो से अश्लील हरकत से जुड़े कई वीडियो सामने आ चुके हैं। इसी तरह का हाल ही में एक और वीडियो देखा गया था।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। दिल्ली मेट्रो में बीते दिनों गंदा काम करने वाले एक शख्स का वीडियो वायरल हुआ था। अब इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने एक्शन लेते हुए उसे वॉन्टेड घोषित किया है। साथ ही उसका फोटो जारी कर लोगों से उसकी पहचान करने में मदद करने की अपील की है।

Delhi Metro में गंदा काम करने वाला शख्स वॉन्टेड घोषित

दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से उक्स शख्स के फोटो के साथ ट्वीट कर लिखा कि ये शख्स दिल्ली मेट्रो में अश्लील हरकत कर रहा था और अब इसे एफआईआर नंबर 02/23 थाना आईजीआई मेट्रो में वॉन्टेड घोषित किया गया है। इस शख्स की पहचान होने पर पुलिस कंट्रोल या पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर कृप्या जानकारी दें। सूचना देने वाले शख्स की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

दिल्ली मेट्रो में गंदा काम करते हुए वायरल हुई थी शख्स की वीडियो

दिल्ली पुलिस ने पिछले महीने दिल्ली मेट्रो में खुलेआम गंदा काम करने वाले शख्स के खिलाफ एक्शन लिया है। ये शख्स मेट्रो में अपने मोबाइल में वीडियो देखते हुए अश्लील हरकत कर रहा था। जिसके बाद इसकी वीडियो सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर वायरल हुई थी। इस संबंध में उस समय दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने भी इस शख्स के खिलाफ  पुलिस से कार्रवाई करने की अपील की थी।

दिल्ली मेट्रो से अश्लील हरकत करने वाले कई वीडियो आ चुके हैं सामने

दिल्ली मेट्रो से अश्लील हरकत से जुड़े कई वीडियो सामने आ चुके हैं। इसी तरह का हाल ही में एक और वीडियो देखा गया था। जिसमें एक लड़की और लड़का मेट्रो के फ्लोर पर कथित रूप से अश्लील हरकत कर रहे थे, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। दिल्ली मेट्रो ने इस तरह की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए मेट्रो के अंदर सादी वर्दी में कर्मियों को नियुक्त करने का निर्णय लिया है। मेट्रो के एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली मेट्रो में या इसके आसपास कोई व्यक्ति अश्लील हरकतों में लिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विस्तृत ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मजदूरों को पहले मिलेगा सिलेंडर, 3 महीने की खपत से तय होगा अगला सिलेंडर, जानिए क्या है ये नई गैस पॉलिसी जो दिल्ली में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। नई पॉलिसी के तहत अब गैस का...
spot_img

Latest Stories

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...

Vastu Tips: सोमवार को करें ये वास्तु उपाय, भोलेनाथ की कृपा से बदलेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भोलेनाथ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵