back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Good News: बिना फीस जमा किये डीयू में पढ़ सकेंगे अनाथ बच्चे

दिल्ली विश्वविद्यालय ने अनाथ बच्चों को खुशखबरी दी है। अनाथ बच्चे अब बिना फीस जमा किये यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर सकेंगे।

नई दिल्ली, एजेंसी। अनाथ बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिये दिल्ली विश्वविद्यालय अभिनव पहल की है। विश्वविद्यालय ने सभी कक्षाओं में अनाथ बच्चों के लिए सीटों के आरक्षण का प्रावधान किया है। अब इन बच्चों को अपनी पढ़ाई के दौरान कॉलेज के साथ-साथ छात्रावास का शुल्क नहीं जमा करना होगा। विश्वविद्यालय का कहना है कि जो अनाथ बच्चे आर्थिक अभाव की वजह से अपनी उच्च शिक्षा की पढ़ाई जारी नहीं रख सकते, उन्हें उच्च शिक्षा का अवसर मिल सकेगा। इस आशय का निर्णय पिछले दिनों हुई कार्यकारी परिषद की बैठक में लिया गया।

स्नातक और स्नातकोत्तर में एक-एक सीट आरक्षित

दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने शनिवार को बताया कि विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों और विभागों में अनाथ लड़के और लड़कियों के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर दोनों स्तरों पर सभी कक्षाओं में एक-एक सीट आरक्षित होगी। आरक्षित सीटों पर दाखिला पाने वाले बच्चों की पढ़ाई और हॉस्टल फीस आदि पूरी तरह से माफ होगी।

दिल्ली विश्वविद्यालय समाज के हर तबके को उच्च शिक्षा प्रदान करेगा

कुलपति ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय समाज के हर तबके को उच्च शिक्षा प्रदान करने के महत्व को समझता है। इनमें वे विद्यार्थी भी शामिल हैं, जिन्होंने दुर्भाग्यवश अपने माता-पिता को खो दिया है और अनाथ हो गए हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की यह सामाजिक जिम्मेवारी है कि ऐसे विद्यार्थियों की सहायता करें। इसे समझते हुए विश्वविद्यालय ने यह पहल की है। कुलपति ने कहा कि यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में परिकल्पित वर्ष 2035 तक उच्च शिक्षा में 50 प्रतिशत जीईआर की उपलब्धि की दिशा में एक सकारात्मक कदम होगी और विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष में मौजूदा प्रयासों को अपनी संस्थागत सामाजिक जिम्मेदारी (आईएसआर) से जोड़ेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

GATE 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, पास करते ही मिल सकती है सरकारी नौकरी; इन 25 कंपनियों में मिलता है मौका, जानिए कैसे?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंजीनियरिंग के सबसे बड़े एग्जाम GATE 2026 का रिजल्ट 19 मार्च को जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा को पास...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵