back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रेलयात्री कृपया ध्यान दें! दिल्ली में 18-19 जून की रात को 3 घंटे तक नहीं होगी इंटरनेट बुकिंग, जानें वजह

दिल्ली में रेलवे की पब्लिक रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) की सेवाएं अस्थाई रूप से 18 जून रात्रि 11.45 बजे से 19 जून को तड़के 03.15 बजे तक करीब 3.30 घंटे तक उपलब्ध नहीं रहेंगी।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। अगर आप रेल के माध्यम से यात्रा करने की योजना बना रहे थे आपके लिए काम की खबर है। दिल्ली में रेलवे की पब्लिक रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) की सेवाएं अस्थाई रूप से 18 जून रात्रि 11:45 बजे से 19 जून को तड़के 03.15 बजे तक करीब 3.30 घंटे तक उपलब्ध नहीं रहेंगी। इस संबंध में रेलवे ने सूचना जारी की है।

18-19 की मध्यरात्रि तक रहेंगी सेवाएं स्थगित

उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के सीनियर मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) सुधीर सिंह ने जानकारी दी है कि स्थिर और गतिशील डेटाबेस संपीडन कार्य के लिए दिल्ली पीआरएस की सभी सेवाएं- रिजर्वेशन, कैंसिलेशन, चार्टिंग, पूछताछ सेवा (139 तथा काउंटर सेवा), इंटरनेट बुकिंग तथा ईडीआर सेवाएं 18 जून की मध्यरात्रि 11.45 बजे से 19 जून को तड़के 03.15 बजे तक लगभग 3.30 घंटे तक अस्थाई रूप से उपलब्ध नहीं रहेंगी।

रेलवे बोर्ड करता रहता है समय-समय पर अपने सिस्टम को अपडेट

बता दें कि रेलवे बोर्ड समय-समय पर अपने सिस्टम को अपडेट करता रहता है। इस बारे में रेलवे ने बयान जारी करके जानकारी दी है। अपग्रेडेशन प्रक्रिया की वजह से कई बार पीआरएस सर्विस को अस्थाई तौर पर बंद करना पड़ता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...