back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Weather : दिल्ली-NCR में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, विमान सेवाएं हुई प्रभावित

दिल्‍ली-NCR में शुक्रवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। तेज तूफान और भारी बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। इससे सामान्य यातायात के साथ-साथ हवाई उड़ानों के संचालन पर भी असर पड़ा है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में शुक्रवार सुबह आंधी, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कुछ इलाकों में ओले भी गिरे हैं। जिसके कारण तापमान में गिरावट आयी है। मौसम में इस बदलाव ने लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बारिश और आंधी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, आज सुबह के समय 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है, जबकि दिन में मध्यम से भारी बारिश और धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। 

दिल्‍ली में हुई बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव हो गया। बारिश की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। फि‍र से दिल्ली में आंधी-तूफान को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि कई मौसम प्रणालियों के प्रभाव से अचानक मौसम में बदलाव हुआ है। इनमें एक नया पश्चिमी विक्षोभ, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण और दक्षिण-पूर्व राजस्थान और पड़ोस पर ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के ऊपर से उत्तर-दक्षिणी गर्त शामिल हैं। पश्चिमी विक्षोभ देश के अन्य हिस्सों को भी प्रभावित करने वाला है, जिसमें हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और अन्य राज्य शामिल हैं।

मौसम की वजह से कई फ्लाइट्स प्रभावित

दिल्ली-एनसीआर में आए तेज तूफान और बारिश के चलते इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। मौसम की मार से अब तक 40 से अधिक उड़ानों को अन्य स्थानों की ओर मोड़ना पड़ा है, जबकि करीब 100 फ्लाइट्स निर्धारित समय से देर से उड़ान भर रही हैं। हालात को देखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों के लिए एक विशेष परामर्श जारी किया है। इसमें यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी यात्रा से पहले संबंधित एयरलाइन से संपर्क कर उड़ान की ताज़ा जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।

दिल्ली सहित कई राज्यों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि आने वाले दो घंटों में दिल्ली में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और आंधी आ सकती है। गुरुवार को दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र ने अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सुबह के समय हवा में नमी का स्तर 59 प्रतिशत था, जो शाम तक घटकर 43 प्रतिशत रह गया।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत, पूर्वी भारत और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ घंटों में तेज़ तूफान, बिजली गिरने और भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इनमें उत्तर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के तटीय इलाके और आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय क्षेत्र शामिल हैं।

ओडिशा के कंधमाल, कालाहांडी और रायगढ़ा जिलों में भीषण हवाओं की संभावना है, जिनकी रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। इन क्षेत्रों में बिजली गिरने और भारी बारिश का खतरा बना हुआ है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज हवाओं से कच्चे मकानों, पेड़ों, फसलों और बिजली-संचार लाइनों को नुकसान पहुंच सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें, खुले में निकलने से बचें और पेड़ों या बिजली के खंभों से दूर रहें। किसानों से अनुरोध किया गया है कि वे खराब मौसम को देखते हुए खेतों में काम रोक दें और आवश्यक सावधानी बरतें।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR इलाकों में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर महसूस होने लगा है।...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...