back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सूडान में फंसे भारतीयों को निकानले की मुहिम जारी, 500 लोग पहुंचे सूडान पोर्ट

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूडान में फंसे हमारे नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन ‘कावेरी’ चल रहा है।

नई दिल्ली, एजेंसी। गृहयुद्ध की मार झेल रहे अफ्रीकी देश सूडान से भारतीयों को सुरक्षित निकालने की मुहिम जारी है और इस क्रम में 500 भारतीयों को पोर्ट सूडान पर पहुंचाया गया है, जहां से उन्हें भारत लाया जाएगा।

500 भारतीय सूडान पोर्ट पहुंचे

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूडान में फंसे हमारे नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन ‘कावेरी’ चल रहा है। करीब 500 भारतीय पोर्ट सूडान पहुंच गए हैं और कुछ रास्ते में हैं। हमारे जहाज और विमान उन्हें वापस लाने के लिए तैयार हैं। सूडान में हमारे सभी भाइयों की सहायता करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। उल्लेखनीय है कि भारत सूडान से भारतीयों को निकालने के लिए अन्य साझेदार देशों से सहयोग ले रहा है। हाल ही में फ्रांस ने 5 भारतीयों को अपने नागरिकों के लिए चलाए गए निकासी अभियान में वहां से निकाला। इससे पहले सऊदी अरब ने भी अपने नागरिकों के साथ कुछ भारतीयों को संकटग्रस्त सूडान से निकाला था।

सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही

विदेश मंत्रालय का कहना है कि केंद्र सरकार सूडान में जटिल और उभरती सुरक्षा परिस्थितियों पर बारीकी से नजर बनाए हुए है और वहां फंसे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। मंत्रालय का कहना है कि हम सूडान में फंसे और वहां से निकलना चाह रहे भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए विभिन्न सहयोगियों के साथ समन्वय कर रहे हैं। सूडानी अधिकारियों के अलावा विदेश मंत्रालय और सूडान में भारतीय दूतावास भी संयुक्त राष्ट्र, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र और अमेरिका के साथ नियमित संपर्क में हैं।

आईएनएस सुमेधा पोर्ट सूडान पहुंच गया

भारत कई विकल्पों पर काम कर रहा है। दो भारतीय वायुसेना सी-130जे वर्तमान में जेद्दाह में स्टैंडबाय पर तैनात हैं और आईएनएस सुमेधा पोर्ट सूडान पहुंच गया है। मंत्रालय के अनुसार खार्तूम में विभिन्न स्थानों पर भयंकर लड़ाई के कारण हालात नाजुक बने हुए हैं। सूडानी हवाई क्षेत्र वर्तमान में सभी विदेशी विमानों के लिए बंद है। ओवरलैंड मूवमेंट में जोखिम और तार्किक चुनौतियां भी होती हैं। उल्लेखनीय है कि सूडान में सत्ता के लिए अर्द्धसैनिक बलों और सेना के बीच गतिरोध जारी है। इस हिंसक संघर्ष में अबतक 400 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...