back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तमिलनाडु : जंगली हाथी को मारने के आरोप में दो गिरफ्तार

चेन्नई, 6 फरवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु के वन विभाग ने एंचेटी फॉरेस्ट रेंज में एक जंगली हाथी को मारने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एंचेटी के पास एझुमानैदोदी के वी. मुथु (35) और सी. कलियप्पन (28) को शनिवार रात गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, जंगल में मवेशी चराने गए ग्रामीणों को बुधवार को हाथी का शव मिला था और इसकी सूचना स्थानीय वन रेंज कार्यालय को दी थी। वन अधिकारियों ने पूछताछ में पाया कि शव 18 वर्षीय जंगली हाथी का था जिसके सिर के दाहिने हिस्से में गोली लगी थी। के कार्तिकेयानी, वन्यजीव वार्डन, होसुर वन प्रभाग, ने आईएएनएस को बताया, एंचेट्टी, उरीगाम और होसुर रेंज के नेतृत्व में विशेष वन टीमों का गठन आरोपी को पकड़ने के लिए किया गया था, साथ ही वन दस्ते और डॉग स्क्वायड भी टीम में शामिल थे। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपी बुधवार को खरगोश का शिकार करने जंगल में गए थे लेकिन अचानक एक जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया था। कलियप्पन ने बचने के लिए उसके सिर पर गोली मार दी और इससे जंगली हाथी की मौत हो गई। वन्यजीव वार्डन ने यह भी कहा कि धर्मपुरी के सहायक संरक्षक पी. मुनियप्पन और वन पशु चिकित्सा सर्जन डॉ. प्रकाश की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम किया गया। हाथी के शव से तीन किलो दांत भी बरामद किया गया है। वन्यजीव वार्डन ने कहा कि एंचेटी रेंज में ग्राम प्रधानों और निर्वाचित प्रतिनिधियों की बैठक होगी, जहां पिछले तीन साल में तीन जंगली हाथियों की मौत हुई है। –आईएएनएस एचएमए/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵