back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Flood: दिल्ली के इन इलाकों में बाढ़ का खतरा बरकरार, हाई अलर्ट जारी; यमुना के जलस्तर में मामूली गिरावट

Delhi Flood News Update: यमुना के जलस्तर बढ़ने पर दिल्ली के कई इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं। यहां जलस्तर अभी 208.48 मीटर बना हुआ है। नोएडा के यमुना से लगते इलाकों में भी हाईअलर्ट जारी किया गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। Delhi Flood News Update: दिल्ली एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से लगातार हुई बारिश के चलते बाढ़ के हालात बन गए हैं। गुरुवार को यमुना का जलस्तर 208 मीटर से ज्यादा दर्ज किया गया था लेकिन शुक्रवार को इसके स्तर में भले ही कुछ कमी देखने को मिल रही हो लेकिन दिल्ली में सैलाब का संकट अब भी बरकरार है। यमुना नदी अब भी खतरे के निशान से 3 मीटर ऊपर बह रही है। ऐसे में राजधानी के कई इलाके अभी भी जलमग्न हैं। आईटीओ के पास पानी भर चुका है। नदी के किनारे की बस्तियों से आगे बढ़कर पानी लाल किला और रिंग रोड तक पहुंच गया है।

दिल्ली के इन इलाकों में खतरा बरकरार

मीडिया की खबरों के अनुसार, यमुना के जलस्तर में 17 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई है। बहरहाल, मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाके जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, पालम, ईजीआई एयरपोर्ट, आयानगर, डेरामंडी और एनसीआर (गुरुग्राम), गोहाना, सोनीपत में हल्की बारिश की संभावना जताई है, माना जा रहा है अगर इन इलाकों में बारिश हुई, तो दिल्लीवासियों की परेशानी और बढ़ सकती है।

यमुना से लगते इलाकों में हाईअलर्ट

यमुना के जलस्तर बढ़ने पर दिल्ली के कई इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं। यहां जलस्तर अभी 208.48 मीटर बना हुआ है। नोएडा के यमुना से लगते इलाकों में भी हाईअलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली के मोनिस्ट्री, मजनू का टीला, निगम बोध घाट, चांदनी चौक में हालात बेहद खराब है तो जैतपुर, मॉडल टाउन, गुजरावाला, मुखर्जीनगर गीता कॉलोनी, रिंग रोड पर भी हर तरफ पानी भरा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई हिस्सों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। India Meteorological Department (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵