back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Swachh Survekshan अवॉर्ड छत्तीसगढ़ के नाम, CM विष्णुदेव साय आज राष्ट्रपति के हाथों ग्रहण करेंगे पुरस्कार

Swachh Survekshan Award: केंद्र सरकार ने वर्ष 2022-23 में रायपुर नगर निगम को वाटर प्लस श्रेणी और गार्बेज फ्री सिटी सर्वेक्षण में फाइव स्टार रेटिंग दिया है।

रायपुर, (हि.स.)। केंद्र सरकार ने वर्ष 2022-23 में रायपुर नगर निगम को वाटर प्लस श्रेणी और गार्बेज फ्री सिटी सर्वेक्षण में फाइव स्टार रेटिंग दिया है। वहीं स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में सफाई में अच्छे प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ के पांच निकायों को चुना गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यह पुरस्कार दिल्ली में भारत मंडपम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों ग्रहण करेंगे।कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी मौजूद रहेंगे।

छत्तीसगढ़ के पांच निकायों रायपुर, पाटन, कुम्हारी, महासमुंद और आरंग को चुना गया

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की तरफ से आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में सफाई में अच्छे प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ के पांच निकायों रायपुर, पाटन, कुम्हारी, महासमुंद और आरंग को चुना गया है। पिछले दो वर्षों से रायपुर निगम को थ्री स्टार रेटिंग प्राप्त हुई थी। गार्बेज फ्री सिटी के अंतर्गत कचरे से मुक्त शहर की रेटिंग केंद्र सरकार की टीम ने फील्ड सर्वे कर हर वर्ष करता आया है।

छत्तीसगढ़ साल 2017 में ओडीएफ राज्य होने का दर्जा हासिल कर चुका है

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ साल 2017 में ओडीएफ राज्य होने का दर्जा हासिल कर चुका है।प्रदेश में तीन लाख से ज्यादा घरों में शौचालयों का निर्माण पूरा हो चुका है। मिशन क्लीन के तहत 10 हजार से ज्यादा स्वच्छता दीदियों को अप्वाइंट किया गया है जो ना सिर्फ घरों से कचरा इकट्ठा करती है बल्कि इस कचरे से खाद बनाकर भी बेचती है।

राष्ट्रपति मुर्मु भारत मंडपम कन्वेन्शन सेंटर में छत्तीसगढ़ को यह पुरस्कार प्रदान करेंगी

छत्‍तीसगढ़ ने स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपना फिर से दबदबा बनाया है। यह प्रदेश के लिए बहुत ही गौरव की बात है, साथ ही यह अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगा। स्वच्छता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी समारोह में मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु नई दिल्ली के भारत मंडपम कन्वेन्शन सेंटर में गुरूवार को आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ को यह पुरस्कार प्रदान करेंगी।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Budget Session 2026: राष्ट्रपति मुर्मू का संसद में अभिभाषण, बोलीं-10 सालों में भारत दुनिया का मजबूत देश बना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। संसद के बजट सत्र 2026 की बुधवार से शुरुआत हो गई। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा और राज्यसभा...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...