back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mahua Moitra Case: सरकारी आवास मामले में महुआ मोइत्रा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा झटका, याचिका लेनी पड़ी वापस

Cash For Query: दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा से सरकारी आवास खाली करवाते समय कानूनी प्रक्रिया का पालन करने का निर्देश दिया।

नई दिल्ली, (हि.स.)। दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा से सरकारी आवास खाली करवाते समय कानूनी प्रक्रिया का पालन करने का निर्देश दिया। जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद की बेंच ने जब सरकारी बंगला खाली करने के नोटिस पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। इसके बाद महुआ मोइत्रा की ओर से पेश वकील पिनाकी मिश्रा ने हाई कोर्ट से याचिका वापस ले ली।

महुआ ने दी थी केंद्रीय संपदा निदेशालय के आदेश को चुनौती

महुआ ने अपनी याचिका में केंद्रीय संपदा निदेशालय के आदेश को चुनौती दी थी। संपदा निदेशालय ने महुआ को अपना सरकारी बंगला 7 जनवरी तक खाली करने का आदेश दिया है। महुआ ने मांग की थी कि उन्हें अपने सरकारी बंगले में 2024 के लोकसभा चुनावों के परिणाम घोषित होने तक सरकारी बंगले में रहने दिया जाए। हाई कोर्ट से याचिका वापस लेने के बाद महुआ के वकील ने कहा कि वो केंद्रीय संपदा निदेशालय से संपर्क कर 2024 के लोकसभा चुनाव तक बंगला खाली नहीं करने का आग्रह करेंगे।

लोकसभा ने महुआ की लोकसभा सदस्यता खत्म कर दी

महुआ ने संसद से अपने निष्कासन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए लोकसभा सचिवालय को नोटिस जारी किया है। आठ दिसंबर को लोकसभा ने महुआ की लोकसभा सदस्यता खत्म कर दी। संसद की एथिक्स कमेटी ने महुआ को पैसे लेकर सवाल पूछने के आरोप को सही मानते हुए संसद की सदस्यता खत्म करने की अनुशंसा की थी।

महुआ पर लगे थे पैसे लेकर सवाल पूछने का आरोप

महुआ पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पैसे लेकर सवाल पूछने का आरोप लगाया था। महुआ पर आरोप था कि उन्होंने एक कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से पैसे लेकर अडाणी के बारे में सवाल पूछे थे और अपना लॉग-इन पासवर्ड हीरानंदानी से साझा किया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Bengal Election: Balrampur Seat पर 2026 में कांटे की टक्कर के आसार, 2016 और 2021 के नतीजों ने बढ़ाई सियासी हलचल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की बलरामपुर विधानसभा सीट (Balrampur Seat) राज्य की उन सीटों में गिनी जाती है, जहां चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प...
spot_img

Latest Stories

Gold & Fuel Price Today: हफ्ते की शुरुआत में सोना-चांदी सस्ता, पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को...

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵