back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

धमतरी ननि के शिविर में लाेगों ने कहा राष्ट्रीय राजमार्ग से मवेशियों की हो धरपकड़

नगर निगम प्रशासन द्वारा लोगों की समस्या तत्काल सुलझाने शहर के सभी 40 वाडों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

धमतरी, एजेंसी । नगर निगम प्रशासन द्वारा लोगों की समस्या तत्काल सुलझाने शहर के सभी 40 वाडों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को नगर निगम के शिविर में पहुंचे पंकज साहू, प्रेम कुमार यादव, सुनील कोसरिया ने कहा कि लोगों की समस्या को सुलझाने के लिए इस तरह के शिविर का आयोजन किया जाना सराहनीय प्रयास है। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में बैठे हुए बेसहारा व पालतू मवेशियों की धरपकड़ के लिए विशेष प्रयास करने की आवश्यकता है। नगर निगम इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहा। लगातार अभियान चलाकर मवेशियों की धरपकड़ की जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। शहर की निकासी समस्या सालों पुरानी है, इसका निराकरण होना चाहिए।

नगर निगम के शिविर में अधिकारी कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा तत्काल समस्या सुलझाई जा रही है। जिसका सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। सिर्फ एक आवेदन के माध्यम से समस्या का समाधान हो रहा है। महापौर विजय देवांगन एवं कमिश्नर विनय कुमार पोयाम ने बताया कि शिविर लगाने का उद्देश्य प्रशासन को लोगों के बीच पहुंचना है ताकि जटिल से जटिल समस्याओं का निराकरण त्वरित हो सके। शिविर के पहले ही दिन महापौर और कमिश्नर ने नागदेव मंदिर हटकेशर में दर्जनों समस्याएं सुलझाई और लोगों से कहा कि शिविर का ज्यादा से ज्यादा लाभ लें।

शिविर के माध्यम से अधिकारियों को 40 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें पानी की आपूर्ति पाइप लाइन लिकेज, निराश्रित पेंशन, गद्दों की मरम्मत, बंद स्ट्रीट लाइट सुधार जैसी समस्या प्रमुख रूप से सामने आई। यहां निगम के अधिकारी, कर्मचारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने समस्याओं का समाधान किया। इस शिविर में वार्डवासियों की प्रमुख मांग पुरानी मंडी के पीछे बंद नाली को जल्द खुलवाने एवं वार्ड की सभी नालियों की एक बार फिर से सफाई करवाने की रही। कार्यपालन अभियंता विजय खलखो ने स्वास्थ्य अधिकारी को तत्काल सफाई करवाने का निर्देश दिया। शिविर में कार्यपालन अभियंता विजय खलखो, प्रभारी राजस्व अधिकारी हेमंत नेताम, उप अभियंता कमलेश ठाकुर, समर्थ रणसिंह, मनीष साहू सहित अन्य कर्मचारी थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

सुरक्षा बलों का नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान, 5 हजार जवानों ने बॉर्डर पर 300 नक्सलियों को घेरा

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई चल रही है, ऐसा लग रहा है । यहां छत्तीसगढ़-तेलंगाना-महाराष्ट्र सीमा पर पिछले...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵