back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CG Election: आईईडी विस्फोट, नक्सलियों से मुठभेड़; आसान नहीं विधानसभा चुनाव की राह, सुरक्षाबलों ने दिखाया दमखम

Assembly Election: छत्तीसगढ़ के सुकमा में विधानसभा चुनाव के दौरान नक्सलियों ने लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए सुरक्षाबलों के साथ अलग-अलग जगह पर आईडी ब्लास्ट एवं मुठभेड़ की वारदातों को अंजाम दिया।

सुकमा, (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के सुकमा में विधानसभा चुनाव के दौरान नक्सलियों ने लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए सुरक्षाबलों के साथ अलग-अलग जगह पर आईडी ब्लास्ट एवं मुठभेड़ की वारदातों को अंजाम दिया। सुरक्षाबलों ने सतर्कता बढ़ाते हुए नक्सलियों के हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। चुनाव ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा बल के तीन जवान मुठभेड़ में घायल हुए हैं।

आईईडी ब्लास्ट में एक जवान घायल

मंगलवार सुबह मतदान सुरक्षा के लिए तोंडामरका कैंप से कोबरा 206 एवं सीआरपीएफ के जवान एरिया डॉमिनेशन अभियान में एलमागुंडा गांव की ओर निकले थे। सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान कोबरा 206 के जवान निरीक्षक श्रीकांत का पैर पूर्व से नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में पड़ने से ब्लास्ट हुआ है, घायल जवान का उपचार हो रहा है।

नक्सलियों ने की सुरक्षा बलों पर फायरिंग

इसके बाद दूसरी घटना मंगलवार प्रातः 11:10 बजे कोन्टा थाना क्षेत्र बंडा मतदान केंद्र से 2 किलोमीटर पश्चिम दिशा की तरफ आउटर कॉर्डन में लगी डीआरजी बल पर नक्सलियों ने फायरिंग की। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्यवाही की। 10 मिनट के बाद फायरिंग बंद हो गई। सभी जवान सुरक्षित हैं।

सुरक्षाबलों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

दोपहर 2:20 के बजे चिंतागुफा थाना क्षेत्र अंतर्गत मिनपा की ओर मतदान सुरक्षित संपन्न कराने हेतु मिनपा एवं दुलेढ के बीच एरिया डॉमिनेशन पर निकली कोबरा 206 वाहिनी एवं एसटीएफ के जवानों पर नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। लगभग 30 मिनट तक दोनों तरफ से चली फायरिंग में सुरक्षाबलों को अपने पर भारी पड़ता देख नक्सली जंगल पहाड़ियों की तरफ भाग गए। पुलिस का दावा है कि मुठभेड़ में 5-6 नक्सली मारे गए एवं कई घायल हुए हैं। हमले में कोबरा 206 वाहिनी के 2 जवान घायल हुए, जिनकी स्थिति अभी खतरे से बाहर है एवं अन्य सभी जवान सुरक्षित हैं। छत्तीसगढ़ स्थापना के बाद पहली बार मिनपा एवं एल्मागुंडा में मतदान कार्य संपन्न कराया गया। मिनपा में 113 एवं एलमागुंडा में 247 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया एवं लोकतंत्र में अपना भरोसा जताया। मतदान के बाद मतदान दल एवं सुरक्षाबल सुरक्षित अपने कैंप वापस लौटी।

लोगों ने लोकतांत्रिक व्यवस्था पर जताया अपना भरोसा

इसी तरह दोपहर लगभग 3 बजे चिंतलनार थाना क्षेत्र अंतर्गत लखापाल की ओर मतदान शांतिपूर्वक कराने क्षेत्र में एरिया डॉमिनेशन पर निकली कोबरा 201 वाहिनी एवं सीआरपीएफ 223 वाहिनी के जवानों पर नक्सलियों ने फायरिंग की। लगभग आधे घंटे तक दोनों तरफ से फायरिंग हुई। इस दौरान नक्सली भाग निकले। इसके बाद सभी जवान एवं मतदान दल सुरक्षित चिंतलनार थाना लौटे। अति नक्सल प्रभावित लखापाल मतदान केंद्र में मतदाताओं ने बढ़-चढ़ कर मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक व्यवस्था पर अपना भरोसा जताया।

एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट एवं मुठभेड़ में तीन जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों का इलाज जगदलपुर में किया जा रहा है। सभी जवान सुरक्षित हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल तेज हो गया है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...