back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पुलिस की गिरफ्त से छूट कर भागे आरोपित को तीन घंटे मे दबोचा

जयपुर,16 अप्रैल (हि.स.)। कोतवाली थाना क्षेत्र में शांति भंग के आरोप में पकड़ा गया युवक हिरासत से भाग गया। हालांकि युवक को कुछ देर बाद पुलिस ने वापस पकड़ लिया। युवक उस समय भागा जब उसे न्यायालय से एसएमएस अस्पताल कोरोना की जांच करवाने के लिए लाया गया था। थानाधिकारी विक्रम सिंह चारण ने बताया कि नमक की मंडी, कोतवाली निवासी शादाब कुरैशी को शांतिभंग में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था, जहां जमानत तस्दीक ना होने पर उसे कोविड टेस्ट के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश हुए। इसके बाद कांस्टेबल सुवाराम उसे ई-रिक्शा में लेकर थाने के लिए रवाना हुआ। छोटी चौपड़ पर रिक्शा चालक को किराया देने के समय आरोपी शादाब कुरैशी कांस्टेबल को धक्का देकर फरार हो गया। आरोपी की तलाश के लिए कई टीमों को रवाना किया गया। करीब तीन चार घण्टे के बाद आरोपी को सवाई मान सिंह अस्पताल के पास से पकड़ लिया गया।अब पुलिस ने युवक के खिलाफ हिरासत से भाग जाने के अपराध में मुकदमा दर्ज किया है। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...