back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar News: स्कूलों की छुट्टी पर हिंदू-मुस्लिम सियासत तेज; सुशील मोदी ने नीतीश सरकार को बताया हिंदू विरोधी

Patna News: बिहार सरकार द्वारा हिंदुओं के पर्व-त्यौहार की छुट्टी में कटौती कर मुस्लिम के पर्व में छुट्टी बढ़ाए जाने का पूर्व उप मुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने विरोध किया।

पटना, हि.स.। बिहार सरकार द्वारा हिंदुओं के पर्व-त्यौहार की छुट्टी में कटौती कर मुस्लिम के पर्व में छुट्टी बढ़ाए जाने का विरोध करते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर मुस्लिमों की छुट्टियाँ बढ़ाकर उनका वोट हासिल करने का आरोप लगाया है।

नीतीश कुमार तुष्टिकरण की राजनीति का उदाहरण

उन्होंने आज यहां कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के हिंदुओं को जाति में बांटकर और मुस्लिमों की छुट्टियां बढ़ाकर उनका वोट हासिल करना चाहते हैं। यही कारण है कि शिक्षा विभाग ने हिंदुओं की कई छुट्टियों को रद्द कर दिया है और मुस्लिमों की छुट्टियां बढ़ा दी गई है। सुशील मोदी ने बिहार के शिक्षा विभाग द्वारा जारी वर्ष 2024 के अवकाश में कई हिंदू तीज-त्यौहारों की छुट्टी खत्म करने पर आपत्ति जताई है। साथ ही मुस्लिम धर्म से जुडी छुट्टियां बढ़ाने को नीतीश कुमार की तुष्टिकरण की राजनीति का उदाहरण कहा है।

हिंदू त्यौहारों पर अवकाश घटाया

उल्लेखनीय है कि बिहार में शिक्षा विभाग की ओर से जारी अवकाश की तालिका में अगले वर्ष प्रमुख हिंदू त्यौहार जैसे शिवरात्रि, रामनवमी, श्रावण की अंतिम सोमवारी, तीज, जिउतिया, जन्माष्टमी, अनंत चतुर्दशी, भैया दूज, गोवर्धन पूजा, गुरुनानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा के अवकाश को खत्म कर दिया गया है। होली के अवकाश को तीन से दो, दुर्गापूजा के छह से तीन, दीवाली व छठ की आठ से चार दिन कर दिया गया है। वहीं, ईद पर अवकाश दो से तीन दिन, बकरीद की दो से तीन तथा मुहर्रम की एक से दो दिन कर दिया गया है। इसे लेकर बिहार की राजनीति में बयानबाजी शुरू हो गयी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि सीएम पद छोड़ने के बाद...
spot_img

Latest Stories

Shibpur Seat पर TMC का रहा है दबदबा, 2026 चुनाव में क्या बरकरार रहेगा गढ़?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शिबपुर...

April 2026 Car Launches: कार लवर्स के लिए खुशखबरी, इस महीने लॉन्च होंगी कई दमदार गाड़ियां

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 ऑटोमोबाइल बाजार के लिए...

आज Hanuman Jayanti पर देखें ये फिल्में इसमें दिखाया गया भगवान का चमत्कार, एक बार जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज देशभर में हनुमान जयंती...

Stock Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, Sensex 1400 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को भारतीय...

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵