CM Nitish ने फिर मारी 'पलटी', हाथ जोड़कर महिलाओं से मांग रहें माफी, जानें किस बयान को लेकर विवादों में हैं CM?

CM Nitish Controversial Statement: सदन में महिलाओं पर विवादित बयान दिए जाने के मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाथ जोड़कर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि मैंने ऐसे ही कह दिया था।
पहली तस्वीर नीतीश कुमार का सदन में महिलाओं पर विवादित बयान देते हुए और दूसरी माफी मांगते हुए।
पहली तस्वीर नीतीश कुमार का सदन में महिलाओं पर विवादित बयान देते हुए और दूसरी माफी मांगते हुए। रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सदन में महिलाओं पर विवादित बयान दिए जाने के मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाथ जोड़कर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि मैंने ऐसे ही कह दिया था। नीतीश ने कहा-मैंने सिर्फ महिलाओं की शिक्षा की बात की थी। मेरी कोई बात गलत थी तो मैं माफी मांगता हूं, जो लोग मेरी निंदा कर रहे हैं, उनका मैं अभिनंदन करता हूं।

जनसंख्या नियंत्रण प्रक्रिया में महिलाओं की भूमिका पर की थी अश्नलील टिप्पणी

गौरतलब है कि मंगलवार को नीतीश ने राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र में जनसंख्या नियंत्रण प्रक्रिया में महिलाओं की भूमिका पर अश्लील टिप्पणी की थी। इसके बाद वह विवादों में घिरे। शीतकालीन सत्र में नीतीश जातिगत जनगणना की रिपोर्ट पेश कर रहे थे। उन्होनें बढ़ती आबादी को लेकर भी बात कही थी। नीतीश आबादी पर नियंत्रण के लिए लड़कियों की शिक्षा की जरूरत के बारे में बता रहे थे, उसके बाद वह विवादों में घिरे।

महिला आयोग ने की थी माफी की मांग

महिलाओं को लेकर नीतीश की टिप्पणी को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) नाराज है। एनसीडब्ल्यू की चीफ रेखा शर्मा ने कहा था कि नीतीश को तुरंत माफी मांगनी चाहिए। रेखा ने कहा कि NCW देश की हर महिला की तरफ से नीतीश से तत्काल माफी मांगने की मांग करता है। एनसीडब्ल्यू चीफ ने कहा कि सीएम विधानसभा में किया गया कमेंट, उस सम्मान और आदर के खिलाफ है, जिसकी हर महिला हकदार है। हम ऐसे व्यवहार के खिलाफ दृढ़ता से खड़े हैं। जवाबदेही की मांग करते हैं।

सीएम ने क्या कहा था?

विधानसभा शीतकालीन सत्र के दौरान नीतीश ने आबादी पर नियंत्रण के लिए लड़कियों की शिक्षा की जरूरत के बारे में बात कही थी। सीएम ने तकरीबन ‘दृश्य’ सा खींचने वाले अंदाज में घरों में होने वाली यौन क्रिया पर बोलना शुरू किया था, जिसे सुनकर सदन में मौजूद महिला विधायकों के मुंह शर्म से झूक गए थे। उन्हें मुंह छिपाने पड़े थ। वहीं, सदन में बैठे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) और अन्य पुरुष विधायक मुख्यमंत्री की बात पर जोर से हंसते हुए दिखे।

नीतीश खो चुके मानसिक संतुलन: गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने X (पूर्व में ट्विटर) पर कहा था कि अब मुख्यमंत्री सभ्य समाज का प्रतिनिधित्व करने के लायक नहीं हैं। उन्होंने मानसिक संतुलन खो दिया है। नीतीश विधानसभा में जिस तरह का अमर्यादित बयान दिया है, उससे वह सभ्य समाज का प्रतिनिधित्व करने के लायक नहीं रह गए। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in