back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Patna: संघ प्रमुख के बिहार दौरे का जानें पूरा कार्यक्रम, भागलपुर के लिए बेहद खास

Bihar: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज (गुरुवार) पटना आ रहे हैं। डॉ. भागवत पटना हवाईअड्डे से ही भागलपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

पटना, (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज (गुरुवार) पटना आ रहे हैं। डॉ. भागवत पटना हवाईअड्डे से ही भागलपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। भागलपुर में रात्रि विश्राम के बाद वे 22 दिसम्बर को कुप्पा घाट स्थित महर्षि में ही आश्रम में संतों के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग हाईलेवल अधिकारी कर रहे हैं

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। संघ प्रमुख मोहन भागवत के भागलपुर में दो दिवसीय दौरे को लेकर भागलपुर पुलिस स्थानीय स्तर पर भी सुरक्षा का कड़ा इंतजाम कर रखा है। संघ प्रमुख की सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग वैसे हाईलेवल अधिकारी कर रहे हैं, लेकिन स्थानीय स्तर पर भी स्पेशल ब्रांच, क्राइम ब्रांच, सीआईडी वाले भी सक्रिय कर दिये गए हैं।

ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त कर ली गई है

आरएसएस प्रमुख डॉ भागवत आज शाम तक भागलपुर पहुंचेंगे। इसे लेकर ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त कर ली गई है। भागलपुर के यातायात डीएसपी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि उनका काफिला नवगछिया से सड़क मार्ग से भागलपुर पहुंचेगा। इसके लिए पुल के दोनों ओर स्थित यातायात थाने को निर्देश दिए गए हैं। यातायात विभाग की पेट्रोलिंग टीम भी रास्ते पर जाम ना लगे इसका मुआयना करते रहेगी। वहीं 22 दिसंबर को भी उनके लौटने के समय भी विक्रमशिला पुल पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रहेगी।

महर्षि में ही आश्रम में संतों के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे

उल्लेखनीय है कि 21 दिसम्बर को पटना आगमन के बाद डॉ भागवत सड़क मार्ग से पटना, मोकामा, बेगूसराय, नवगछिया के रास्ते शाम में भागलपुर पहुंचेंगे। अगले दिन 22 दिसम्बर यानी शुक्रवार को भागलपुर के कुप्पा घाट स्थित महर्षि में ही आश्रम में संतों के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इस मौके पर महर्षि ही पर बनी डाक्यूमेंट्री का लुकआउट जारी करेंगे। संतमत सत्संग महासभा के संस्थापक महर्षि में ही पर बनी डाक्यूमेंट्री की शूटिंग पूर्णिया जिला स्कूल, पूर्णिया व अररिया के अलावा, भागलपुर के कुप्पाघाट आश्रम एवं बरारी घाट पर हुई है। भागवत 22 की शाम में पटना लौटेंगे एवं यहीं रात्रि विश्राम करेंगे। पटना से वे 23 दिसंबर को प्रस्थान करेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

तेज प्रताप यादव PM मोदी से करेंगे मुलाकात, अनुष्का से रिश्ते की खबरें सिरे से की खारिज, बोले- फांसी लगा लें..’

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव को लेकर चल रही चर्चाओं...
spot_img

Latest Stories

दोस्तों के साथ बनाए इन जगहों पर घूमने का प्लान, सफर बनेगा खास

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना घूमने के...

Vastu Tips: इन चीजों को न लेकर आएं घर, लगता है दोष होती है कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। घर परिवार में सुख समृद्धि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵