back to top
35.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नारायण सेवा का पर्व है कुंभ मेलाः अधोक्षजानंद तीर्थ

हरिद्वार, 16 अप्रैल (हि.स.)। महावीर सेवा सदन आभा बागरोडिया चैरिटेबल ट्रस्ट कलकत्ता श्री आद्य शंकराचार्य धर्मोत्थान संसद के संयुक्त तत्वावधान में बैरागी कैम्प में स्थित निर्मोही आणि अखाड़े में चल रहे दो दिवसीय नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। पुरी के शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देव तीर्थ महाराज के सानिध्य ओर निर्मोही आणि के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत राजेन्द्र दास की देख रेख में गुरुवार को दो दिवसीय नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण का शिविर बैरागी कैम्प स्थित निर्मोही अखाड़े में प्रारम्भ हुआ था। दो दिवसीय नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर का कुम्भ में आये साधु संतों, श्रद्धालुओं ओर पुलिस कर्मियों सहित प्रशासन के लोगों ने भारी संख्या में लाभ उठाया और लगभग 1000 लोगों को चश्मों का वितरण किया गया। शिविर में डा. सौरव साव के नेतृत्व में कोलकाता से आये 10 सदस्यीय विशेषज्ञों एवं स्थानीय स्वयंसेवकों के दल ने मरीजों का नेत्र परीक्षण कर चश्मे वितरित किए। शिविर के समापन पर पुरी शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देव तीर्थ ने कहा कि कुम्भ पर्व धार्मिक अनुष्ठानों और नारायण सेवा का पर्व है। इस अवसर पर शंकराचार्य ने कुम्भ में आये साधु संतों व श्रद्धालुओं से कोविड 19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कुम्भ मेला करने की सलाह भी दी। इस दौरान महामण्डलेश्वर सांवरिया बाबा, महंत प्रह्लाद दास, महंत दुर्गादास, महंत रामजी दास, महंत रामकिशोर दास शास्त्री, महंत रामशरण दास, महंत रामदास, महंत नरेंद्र दास, महंत महेश दास, नागा महंत सुखदेव दास, महंत मनीष दास, ब्रह्माण्ड गुरू अनन्त महाप्रभु, महंत सिंटू दास, महंत अगस्त दास, महंत मोहनदास खाकी, महंत भगवानदास खाकी आदि संतजन भी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस? जानिए आपके पास मौजूद कानूनी विकल्प और अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई व्यक्ति अपराध का शिकार...

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵