back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नवादा के रजौली में हिंसक झड़प, महिला समेत 7 घायल

घायल महिला रुकसाना खातून ने बताया कि घर के बाहर बच्चे खेल रहे थे। इसी बीच दो बच्चों में झगड़ा हो गया।

नवादा, एजेंसी। नवादा में बच्चों के खेल-खेल में उपजे विवाद में शनिवार को एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर कहर बरपा दिया है। बताया जा रहा है कि एक पक्ष के लोगों ने ईंट पत्थर से हमला बोल दिया। इस झड़प में महिला समेत 7 लोगों के घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। फिलहाल इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है।

सभी घायलों का चल रहा उपचार

चिकित्सक ने बताया कि घायलों में एक महिला का हाथ टूटा हुआ प्रतीत हो रहा है,जिसे एक्सरे कराने को कहा गया है। वहीं अन्य महिलाओं व युवतियों के शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोंटे आयी है। साथ ही बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक ईलाज किया जा रहा है।

बच्चों में हुआ था विवाद
घायल महिला रुकसाना खातून ने बताया कि घर के बाहर बच्चे खेल रहे थे। इसी बीच दो बच्चों में झगड़ा हो गया।जिसको लेकर मोहल्ले के ही मो वकील आलम,मो वकील आलम की पत्नी जैबुल खातून, बेटा नॉलेज आलम, बहू सहजादी खातून, बेटी अख्तरी खातून,असगरी खातून, गुड़िया खातून, सीमा खातून, नाती आदिल आलम, इमामुल आलम, इसमामूल आलम व तनवीर आलम व नातिन गुलाबसा खातून के अलावा अन्य लोग घर पर चढ़कर गाली-गलौज करते हुए एक बच्चे को मारपीट करने लगे। जिसका विरोध किये जाने पर सभी लोगों ने मिलकर हमलोगों के साथ बेरहमी से मारपीट किया। जब हमलोग घर में बन्द हो गए तो वे लोग ईंट-पत्थर भी घर में चलाया गया। पीड़िता ने बताया कि हमारे घर के सभी पुरुष मजदूरी करने बाहर गए थे।

पुलिस कर रही माामले की जांच
थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी ने बताया कि बच्चों के खेल-खेल में हुए झगड़े को लेकर मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों से लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब विवाद के बाद डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन बाद ज्वाइन कर ली नौकरी, पटना सदर पीएचसी में तैनात

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आयुष चिकित्सक डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन की प्रतीक्षा के बाद आखिरकार अपनी नौकरी ज्वाइन कर दी...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...