back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Wrestler Harassment Case : महिला पहलवानों के समर्थन में आया AISF छात्र संगठन , बृजभूषण का जलाया पुतला

Wrestler Harassment Case : प्रदर्शन कर रहे छात्र महिला पहलवानों के शारीरिक शोषण का आरोप झेल रहे कुश्ती महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बर्खास्त कर अविलंब गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।

बेगूसराय, एजेंसी। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) जिला इकाई द्वारा शनिवार को कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का पुतला जलाया गया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे छात्र महिला पहलवानों के शारीरिक शोषण का आरोप झेल रहे कुश्ती महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष-सह-सांसद को बर्खास्त कर अविलंब गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।

नेता प्रदर्शनकारी पहलवानों से मिलने नहीं पहुंचे

इस दौरान जीडी काॅलेज के मुख्यद्वार पर पुतला दहन कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिला सहसचिव सत्यम भारद्वाज एवं रौशन कुमार ने किया। मौके पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य राकेश कुमार एवं जिला सचिव मो. हसमत अली बालाजी ने कहा बड़े ही शर्म की बात है कि देश का नाम रोशन करने वाली महिला खिलाड़ियों को अपने हक के लिए जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। आज तक सरकार की तरफ से कोई भी नेता प्रदर्शनकारी पहलवानों से मिलने नहीं पहुंचे हैं।

महिला पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें हिरासत में लिया गया

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद भी दिल्ली पुलिस बृजभूषण शरण सिंह को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। श्रीकृष्ण महिला काॅलेज अध्यक्ष तान्या वर्मा एवं सन्नी कुमारी ने कहा कि जंतर मंतर पर जारी महिला पहलवानों के प्रदर्शन को कुचलने के लिये आधी रात को लाठीचार्ज कराया गया। उन्होंने कहा कि महिला पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें हिरासत में लिया गया। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। सरकार को संवेदनशीलता के साथ इस आंदोलन को समाप्त कराने की दिशा में पहल करनी चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह को लेकर राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) में उनकी...
spot_img

Latest Stories

फिल्म Ramayana से सामने आया Ranbir Kapoor का राम अवतार, Alia Bhatt ने भी शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...

Shibpur Seat पर TMC का रहा है दबदबा, 2026 चुनाव में क्या बरकरार रहेगा गढ़?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शिबपुर...

April 2026 Car Launches: कार लवर्स के लिए खुशखबरी, इस महीने लॉन्च होंगी कई दमदार गाड़ियां

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 ऑटोमोबाइल बाजार के लिए...

आज Hanuman Jayanti पर देखें ये फिल्में इसमें दिखाया गया भगवान का चमत्कार, एक बार जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज देशभर में हनुमान जयंती...

Stock Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, Sensex 1400 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को भारतीय...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵