back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘तुम हिंदू भाई हो, हट जाओ’ धर्म को निशाना बनाकर दौलत खान से शराबी कर रहे थे मारपीट, बचाव में आया सहपुलिसकर्मी

भोपाल रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात शराब के नशे में धुत युवकों ने जमकर हंगामा किया।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्कभोपाल रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात शराब के नशे में धुत युवकों ने जमकर हंगामा किया। जब जीआरपी पुलिस ने उन्हें शराब पीने से रोका तो उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौच कर मारपीट शुरू कर दी। इस झगड़े में प्रधान आरक्षक दौलत खान की वर्दी तक फट गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।।

दुकानें बंद कराने गई थी पुलिस

शनिवार रात करीब 1:30 बजे जीआरपी पुलिस बंसल वन के पास स्थित दुकानों और रेस्टोरेंट्स को बंद कराने गई थी। तभी पार्किंग में कार में बैठकर शराब पी रहे युवकों को वहां से हटने के लिए कहा गया। इस बात पर युवक भड़क गए और पुलिस से बहस करने लगे।

दौलत खान पर धार्मिक टिप्पणी कर की मारपीट

जब प्रधान आरक्षक दौलत खान ने युवकों को समझाने की कोशिश की, तो नशे में धुत आरोपियों ने धार्मिक आधार पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके बाद उन्होंने सरकारी वाहन का दरवाजा खोलकर दौलत खान के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दौलत खान की वर्दी भी फाड़ दी गई। जब प्रधान आरक्षक को बचाने के लिए अन्य पुलिसकर्मी संदीप और कमल रघुवंशी आगे आए तो आरोपियों ने उनसे कहा, “तुम हिंदू भाई हो, हट जाओ।” एक आरोपी ने यह भी कहा कि “हिंदू समझदार होते हैं, लेकिन दौलत खान भाषण दे रहा था। इस पूरी घटना का वीडियो मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तीन युवक पुलिस जीप का दरवाजा खोलकर पुलिसकर्मियों से बदसलूकी कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। एएसआई रामदयाल ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मुख्य आरोपी जितेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके दो साथी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

CM मोहन यादव की माफी के बाद भी नहीं थमा सियासी ताप! कैलाश विजयवर्गीय बोले- ‘गलत बात पर गुस्सा लाजिमी’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र गुरुवार को उस वक्त गरमा गया, जब संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵