नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। विश्व कप 2023 की तैयारियों के साथ ही साथ इस टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक खास पहल शुरू की है. आपको बता दें, कि बीसीसीआई भारत के दिग्गज सितारों को मैच का गोल्डन टिकट दे रही है. इसमें अब तक अमिताभ बच्चन और सचिन तेंदुलकर के अलावा सुपरस्टार रजनीकांत का नाम भी जुड़ चुका है, जिनको बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने गोल्डन टिकट दिया.
गौरतलब है, कि इस टूर्नामेंट का आगाज भारत में 5 अक्टूबर से होना है.





