back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्किन केयर प्रोडक्ट्स की नहीं पड़ेगी जरूरत, त्वचा को गोरा निखार देंगे ये जूस

सर्दियों के मौसम में त्वचा को खास देखभाल की जरूरत होती है। ऐसे में मार्केट के केमिकल प्रोडक्ट ही नहीं बल्कि फल फ्रूट वाले जूस भी चेहरे को ग्लोइंग बनाते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। सर्दियों में अपनी त्वचा को रूखा सूखा होने से बचाना है तो आपको स्किन ग्लोइंग जूस पीना चाहिए। ऐसे ही कुछ ड्रिंक पीने के बाद आपकी त्वचा चमकदार और ग्लोइंग बन जाती है इसके बाद आपको इसी केमिकल प्रोडक्ट की जरूरत नहीं पड़ती। आपको इस जूस को घर पर ही तैयार कर लेना चाहिए इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती है। सर्दियों की अपनी त्वचा के लिए ग्लोइंग ड्रिंक बनाना आपकी त्वचा के लिए किसी वरदान से काम नहीं है। बिना किसी साइड इफेक्ट के स्किन ग्लो करने लगेगी। 

गाजर और संतरे का जूस 

संतरे का जूस हमारी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है यह विटामिन सी से भरपूर होता है जो त्वचा को हेल्दी रखने का काम करता है। गाजर का जूस भी हमारी त्वचा को जवां और फ्रेश रखने का काम करती है। गाजर और संतरे का जूस घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। 

चुकंदर और सेब का जूस

चुकंदर हमारी त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए बहुत फायदेमंद है। चुकंदर में विटामिन सी और आयरन की भरपूर मात्रा होती है जो हमारी त्वचा को अंदर से रिपेयर करती है। सेब का जूस हमारी त्वचा को डिटॉक्सिफाई करता है और त्वचा को गोरा निखार देता है।

अनार का जूस

अनार का जूस हमारी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है यह त्वचा से दाग धब्बे जैसी समस्या को आसानी से दूर कर देता है। अनार में हाई एंटीऑक्सीडेंट यह हमारी त्वचा को बूढ़ी होने से बचाती है और ग्लोइंग बनाती है। अनार का जूस पीने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है और त्वचा ग्लो करने लगती है।

एलोवेरा और पुदीने का जूस

स्किन केयर के लिए एलोवेरा और पुदीने का जूस भी बहुत फायदेमंद है यह हमारी त्वचा को अंदर से ग्लोइंग बनाने का काम करती है। यह हमारी त्वचा को लंबे समय तक हाइड्रेट रखती है। एलोवेरा के साथ अगर पुदीना मिला दिया जाए तो जूस का टेस्ट भी बेहतर हो जाता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

झाइयों से छुटकारा पाना अब आसान, हफ्ते में तीन दिन ये चीज लगाएं और पाएं दमकती स्किन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज की अनहेल्दी लाइफस्टाइल, गलत खानपान, बढ़ता तनाव और हार्मोनल बदलावों का असर सीधे हमारी त्वचा पर दिखाई देने लगा है।...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 24 March 2026: मीन राशि -आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, इनकम में बढ़ोतरी होगी

धन लाभ: आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵