back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Steam Facial Benefits: घर बैठे पा सकते हैं पार्लर जैसा चमकदार स्किन और ग्लो, बस इस तरह करें स्टीम फेशियल

अगर आप बिना पैसे खर्च किए चेहरे पर पार्लर वाला ग्लो चाहते हैं तो स्टीम फेशियल बेहतर विकल्‍प होगा। त्वचा को चमकदार और खूबसूरत बनाने का एक आसान और प्राकृतिक तरीका है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । दमकती और खूबसूरत त्वचा हर किसी की चाहत होती है, लेकिन यह सपना सभी का पूरा नहीं हो पाता। अक्सर महिलाएं पार्लर में महंगे फेशियल कराती हैं, फिर भी मनचाहा निखार नहीं मिल पाता। इसकी बड़ी वजह गलत स्किनकेयर रूटीन और जीवनशैली मानी जाती है।

अगर आप बिना ज्यादा खर्च किए पार्लर जैसा ग्लो पाना चाहते हैं तो स्टीम फेशियल बेहतरीन विकल्प है। यह प्राकृतिक और आसान तरीका त्वचा को न सिर्फ गहराई से साफ करता है बल्कि रोमछिद्र खोलकर डेड स्किन हटाने में मदद करता है। साथ ही, इससे रक्त संचार सुधरता है और त्वचा पर नैचुरल चमक आती है। 

स्टीम फेशियल से त्वचा पर नैचुरल निखार आता है और चेहरा तरोताज़ा दिखता है। यह प्रक्रिया बेहद सरल है और घर पर आसानी से की जा सकती है। इसमें चेहरे को हल्की भाप दी जाती है, जिससे त्वचा की गहराई से सफाई होती है। आइए जानें इसे करने का सही तरीका और इसके प्रमुख फायदे।

स्टीम फेशियल करने के फायदे-

रोमछिद्रों की सफाई

चेहरे पर भाप लेने से त्वचा के रोमछिद्र खुल जाते हैं। इससे जमी हुई गंदगी, अतिरिक्त तेल और डेड स्किन सेल्स आसानी से निकल जाते हैं। नतीजा, त्वचा साफ, मुलायम और ज्यादा फ्रेश नजर आती है।

चमकदार त्वचा

भाप लेने से रक्त संचार तेज होता है, जिससे ऑक्सीजन और पोषण त्वचा की कोशिकाओं तक बेहतर ढंग से पहुंचता है। इसका असर चेहरे पर प्राकृतिक चमक और ताजगी के रूप में दिखाई देता है।

मुहांसों से राहत

भाप लेने से रोमछिद्रों में जमा बैक्टीरिया और गंदगी साफ हो जाती है। इससे पिंपल्स, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स की समस्या धीरे-धीरे कम होने लगती है और त्वचा ज्यादा हेल्दी दिखने लगती है।

हाइड्रेशन

भाप लेने से त्वचा में नमी बरकरार रहती है, जिससे चेहरा मुलायम, कोमल और हाइड्रेटेड महसूस होता है। यह ड्राईनेस को कम करके त्वचा को स्वस्थ और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करता है।

एंटी-एजिंग

नियमित रूप से भाप लेने से त्वचा का लचीलापन बरकरार रहता है। इससे स्किन टाइट और हेल्दी दिखती है। साथ ही, कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ावा मिलने से झुर्रियों और बारीक रेखाओं की समस्या कम होने लगती है।

स्टीम फेशियल करने का तरीका

स्टीम फेशियल करने के लिए सबसे पहले चेहरा अच्छे से साफ करें और एक बर्तन में पानी उबाल लें। उबलते पानी में तुलसी, नीम या ग्रीन टी जैसी प्राकृतिक चीजें डालें। अब चेहरे को बर्तन से 8-10 इंच की दूरी पर रखें और सिर को तौलिए से ढक लें ताकि भाप सीधी त्वचा पर पहुंचे। करीब 5-10 मिनट तक भाप लेने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धोएं और मॉइस्चराइजर लगाएं। इससे स्किन हाइड्रेट और ग्लोइंग बनी रहती है। याद रहे कि, स्टीम फेशियल लेते समय बहुत ज्यादा समय तक भाप न लें, वरना त्वचा ड्राई हो सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...