back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Women Hygiene Tips: इन तरीकों से मेंटेन करें अपनी पर्सनल हाईजीन, बीमारियां रहेंगी दूर

पर्सनल हाइजीन का ध्यान रखने से महिलाओं को काफी लाभ होता है। वे कई तरह की बीमारियों से खुद को बचा सकती हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | खुद को बीमारी से बचाने का सबसे खास तरीका पर्सनल हाइजीन होता है। इसमें आपके हाथ धोने से लेकर पूरे बाॅडी की साफ सफाई भी शामिल है। खास तौर पर महिलाओं को पर्सनल हाइजीन का ख्याल रखना चाहिए। हाईजीन का ध्यान न रखने से कई तरह की दिक्कत हो सकती है। जिससे आपको हेल्थ इशूज भी हो सकते हैं। क्योंकि बैक्टीरिया और कीटाणु कई जगह पनपना शुरु हो जाते हैं। जो इंफेक्शंस की खास वजह बन जाते हैं। पर्सनल हाइजीन का ध्यान न रखने से बैक्टीरिया और कीटाणुओं आना शुरु हो जाते है । जिससे हम बीमार हो सकते हैं। कम उम्र में हाईजीन का ध्यान रखना जरुरी है। महिलाओं को पर्सनल हाइजीन के लिए कुछ खास बातों को ध्यान रखना चाहिए।

कपड़ों को रखें साफ

कपड़ों को साफ रखने से कीटाणुओं से बचा जा सकता है। अगर रोजाना कपड़े नहीं धोए गए तो कपड़े में गंदगी बढ़ना शुरु हो जाती है। ये कपड़े ही कई दिक्कत की वजह बन सकते हैं। कपड़े बदलने से हाइजीन का ध्यान रखा जा सकता है।

डिओडोरेन्ट का करें इस्तेमाल

अगर बाॅडी में बदबू आती है तो डिओडोरेन्ट का इस्तेमाल काफी उपयोगी होता है। खास तौर पर अंडरआर्म्स की दर्गन्ध काफी परेशान करती है। इसके अलावा अंडरआर्म्स हेयर को ट्रिम करवाना ही आसान उपाय है।

मेंस्ट्रुअल हाइजीन का रखें ध्यान

बाथरुम का इस्तेमाल करते ही प्राइवेट पार्ट को धोना बहुत अहम हो जाता है। इसके अलावा मेस्टुअल हाइजीन का ध्यान रखना चाहिए। वजाइना के पास आप साफ्ट साबुन का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप काॅटन पेंटीज का उपगोय करें। अगर आप पैड या फिर मेस्टुअल कप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो साफ-सफाई का ध्यान रखना जरुरी होता है।

डेंटल हाइजीन भी है जरुरी

डेंटल हाइजीन का ध्यान रखने से बहुत फायदे होते हैं। प्रतिदिन दो बार ब्रश करना चाहिए। दांतों में कीटाणु और बैक्टीरिया जमा होने लगता है। जो कई दिक्कत की वजह बन सकते हैं।

रोजाना नहाने से बैक्टीरिया रहेंगे दूर

रोजाना नहाना सेहत के लिए बेहतर विकल्प होता है। हमेशा माइल्ड साबुन का इस्तेमाल करने से कई फायदे मिलते हैं। आप स्किन की दिक्कतों से बच सकते हैं। इससे आप स्किन प्रॉब्लम्स से भी बच पाएंगी. इसके साथ ही अधिक से अधिक पानी पीएं और अच्छा खाएं. पर्सनल हाइजीन के लिए सही आहार का सेवन भी जरूरी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

मौसम बदलते ही बीमार न पड़ें! अपनाएं ये 3 हेल्थ टिप्स, रहेंगे फिट और एनर्जेटिक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है। कहीं सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है तो दोपहर में...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵