back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महिलाएं बढ़ती उम्र के साथ खाने का रखें खास ख्याल, कई रोगों से मिलेगा छुटकारा

भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर महिलाएं अपना ख्याल नहीं रख पाती हैं। बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं को कई तरह की गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर महिलाएं अपना ख्याल नहीं रख पाती हैं। बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं को कई तरह की गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए महिलाओं को बढ़ती उम्र के साथ अपने खान-पान का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है।

खाने में लें भरपूर प्रोटीन

महिलाओं को खाने में प्रोटीन भरपूर मात्रा में शामिल करना चाहिए। 40 की उम्र के बाद मेनोपॉज के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। इसके साथ ही शरीर में कई तरीके के बदलाव देखने को मिलते हैं। इसी के साथ ही शरीर की मांसपेशिया भी कमजोर होने लगती हैं। इसलिए प्रोटीन के सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती रहती है।

विटामिन-बी का सेवन भी है जरूरी

महिलाओं के लिए विटामिन-बी बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। यह लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायक होता है। विटामिन बी हमारे शरीर में ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए इसका सेवन भी जरूरी है।

विटामिन-डी से कम होता है इन बीमारियों का खतरा

ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक, शुगर जैसी समस्याओं को रोकने में विटामिन डी सहायता करता है। इसलिए महिलाओं को बढ़ती उम्र के साथ ही विटामिन डी का सेवन जरूर करना चाहिए, जिससे इन बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

कैल्शियम सेवन का रखें ध्यान

महिलाओं में अक्सर देखा जाता हैं कि बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां भी कमजोर होने लगती हैं और जोड़ों में अकड़न, ड्राई स्किन जैसी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कैल्शियम हार्ट को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। इसलिए समय-समय पर इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

खाने में शामिल करें आयरन

बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं में आयरन की कमी हो जाती है और इसके कारण थकावट महसूस होती है। ऐसे में शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने के लिए आयरन की जरूरत होती है। लाल रक्त कठिकाओं के निर्माण में सहायक होता है।

Lip Care Tips: गर्मियों में सूखे होठों के लिए वरदान हैं बर्फ

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵