Health Tips: शरीर में ऐसे बदलाव कहीं न कर दें बीमार, लक्षण दिखते ही हो जाएं सावधान

शरीर में ऐसे बदलाव होते हैं महिलाओं को जरुर सावधान बरतनी चाहिए। इन चीजों से हेल्थ सही रहती हैं तो फायदा मिलेगा।
Health Tips
Health Tips Pixabay

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत लापरवाही करती हैं। छोटी छोटी दिक्कतों को इग्नोर करती हैं। जो बाद में चलकर हानिकारिक हो सकता है। वहीं कुछ स्वास्थ समस्या होने की वजह शरीर हिंट देने लगता है। महिलाएं इन मामूली को चीज कह कर टालती हैं। जो बिल्कुल भी ठीक नहीं है। ऐसे में बहुत अहम है कि समय रहते इसको पहचानें और बीमारियों से बचाव करें। कुछ ऐसी बीमारी के संकेत के बारे में जानकारी देंगे जो काफी गंभीर होते हैं।

नाखूनों को कमजोर होना

अगर आपके नाखून जल्दी जल्दी टूटने लगते हैं। इसमें आपको कैल्शियम, विटामिन डी या जिंक की कमी का संकेत मिलता है।

बार बार यूरीन आना

अगर आपको दिन में कई बार यूरिन होता है। तो आपकी यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन होने का डर बना रहता है। ऐसे में यूरिन कल्वर टेस्ट करवाना चाहिए।

बहुत ज्यादा थकान लगना

कई दिनों में अगर आप बहुत थकान महसूस करते हैं तो इस दौरान सीबीसी यानी कंपलीट ब्लड काउंट टेस्ट करवा सकते हैं ।

आंखों का लाल होने से होती है दिक्कत

अगर आपकी आंखे लाल होने लग रही हैं और चक्कर आता है तो अपना ब्लड प्रेशर चेक करवा सकते हैं। जिससे आपको पता लगता कि स्वस्थ क्यों खराब है।

शरीर में उभार होना

शरीर में या फिर घुटनों, भौंहे, हाथों और पैरों में अगर पीले रंग में उभार रहता है। तो आप ब्लड कोलेस्ट्रॉल की जांच करवा सकते हैं।

बालों का लगातार गिरना

बाल धोने व सूखने के बाद अगर लगातार गिर रहे हैं। तो आपको थायरॉइड जांच की जांच भी करवाना जरुरी है ।

आई ब्रो का लगातार पतला होगा

घनी आई ब्रो पतली हो चुकी है तो इसका मतलब ये होता है कि हार्मोंस में कुछ गड़बड़ी है इसलिए हार्मोंस की जांच करवा सकते हैं।

आंखों के नीचे होते हैं घेरे

आंखों के नीचे अगर डार्क सर्किल लगातार बढ़ रहा है। तो आपको एलर्जी की दिक्कत हो सकती है। इसके लिए डॉक्टर से संपर्क सकते हैं।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in