महिलाओं के लिए अहम हैं ये सेफ्टी टिप्स, घर से अकेले निकलने से पहले जरूर करें फॉलो

महिलाओं को कुछ सेफ्टी टिप्स का ध्यान रखना होता है, जिसको आपको फाॅलो करना जरुरी है और इससे आपको फायदा भी होगा।
Health Tips
Health Tips Social Media

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| आज भी समाज में ज्यादातर महिलाओं का घर से निकलता बहुत सेफ नहीं है। ऐसे में महिलाएं सुरक्षा को लेकर कुछ कदम उठाना अहम है। वहीं महिलाओं के खिलाफ कई तरह से घटनाएं भी बढ़ रही हैं। ऐसे मे अगर आप बाहर जाती हैं, तो कुछ बातों का खास ध्यान रखने की जरुरत है। सिर्फ इतना ही नहीं, घर से अकेले बाहर जाना है तो महिलाएं अकसर डरी भी नज़र आती हैं। ऐसे में आपको कुछ सुरक्षा टिप्स का जरूर ध्यान देना चाहिए।

अपने दोस्त को करें संपर्क

अकेले घर के बाहर रहने के समय अपने भाई, बहन, पिता, पति या फिर दोस्त जैसे बेस्ट बडी को संपर्क कर सकती हैं। ऐसे में उनको अपने घर पहुंचना का समय और ऑटो या फिर कैब का नंबर बताने के बाद आप सुरक्षित महसूस कर सकती हैं।

सर्विस की सहायता

हालांकि, आपको ऑटो प्री पेड बूथ से बुक करना चाहिए, जिससे आपको टैक्सी या आटो की सही जानकारी रहेगी।

अकेले रहने के समय सुनसान रास्तों से न करें सफऱ

अकेले सफर करने के समय सुनसान रास्तों से ना जाएं। आपको इस दौरान जाने पहचाने रास्ते से जाना ही ठीक होता है। इसके अलावा, अंधेरे रास्तों को भी अवाॅयड कर सकते हैं। वहीं रोशनी वाले मार्ग पर ही सफर करना चाहिए।

सही डायरेक्शन पर चलना है जरुरी

अकेले होने के दौरान सड़क के किनारे ट्रैफिक डायरेक्शन पर चलें। ट्रैफिक आपको सामने से आती हुई दिखाई देने लगती है। वहीं पीछे से हमले का डर कम होता है। बैग या फिर पर्स को सड़क की बजाए दीवार की तरफ रख सकते हैं। इसके अलावा, किसी के पीछे करने के दौरान आप घर की काॅल पर बेल बजाकर मदद मांग सकते हैं।

अकेले सफर पर असुरक्षित होगा महसूस

अकेले सफर के समय असुरक्षा महसूस होती है। वहीं, ऑटो या कैब का नंबर करीबी को मैसेज कर सकते हैं। इसके साथ, आप गूगल मैप पर पुलिस स्टेशन और पीसीआर की जगह भी चेक कर सकती हैं। इसके अलावा, किसी सदस्य या पुलिस चौकी का नंबर स्पीड डायल में रखना जरुरी है जिससे जरुरत पड़ने पर नंबर पर काॅल कर सकते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in