back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Women Safety Tips: अचानकर किसी के हमलावर होने पर रहें तैयार, जानिए 5 सेफ्टी टिप्स

अगर आपको खुद को सुरक्षित रखना है तो कुछ बातों का ध्यान देना जरुरी है। कुछ ऐसी टिप्स है जिनको फाॅलो कर आपको जरुर फायदा मिलेगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लड़कियों की सुरक्षा आज के समय में भी एक अहम मुद्दा बनी हुई है। महिलाओं के साथ हिंसा और बदसलूकी की कई खबरें अक्सर हमारे सामने आती हैं। सुरक्षा के नाम पर महिलाओं को घर में कैद करने से लेकर उनके पहनावे तक पर सवाल उठाए जाते हैं, जबकि ज़रूरत है महिलाओं के लिए एक सेफ स्पेस तैयार करने की। लेकिन जब तक वो सेफ स्पेस तैयार नहीं हो जाता, जब तक परिस्थितियां आदर्श नहीं हो जातीं, तब तक अपनी सुरक्षा का ख्याल रखना महिलाओं के लिए ज़रूरी हो जाता है।

आत्मविश्वास होता है सबसे अहम ताकत

अगर आप अनजान इलाके में हैं तो भी इस आत्मविश्वास के साथ चलें कि आपको सब पता है, आप अपना रास्ता निकाल लेंगी। अगर आपको डर लग रहा है तो अपना डर ज़ाहिर न करें, आत्मविश्वास के साथ उस सिचुएशन का सामना करें। आपका आत्मविश्वास देखकर लोग आपसे उलझने से बचेंगे।

सुनसान रास्ते पर हेडफोन लगाकर घूमें

कई बार ऐसा मौका आता है आपको अकेले सुनसान जगहों से जाना होता है। ऐसे रास्तों पर जात हैं तो हमेशा हेडफोन का इस्तेमाल करना जरुरी है। आप रास्ते पर चलते हुए हमेशा ही गाना सुनते रहना चाहिए। जब आपको लगे कि आपका कोई पीछा कर रहा है तो आप फोन पर बात करना शुरु करें। या फिर ये भी दिखाना शुरु करें कि आप किसी के साथ बात करते हैं। ताकि कोई पीछे भी लगे तो उसको एहसास हो जाए कि कोई आपकी बात सुन रहा है। जिससे अपराधी पूरी तरह से डरेगा और अहम बातों का ध्यान रखेगा।

पेन बन जाएगा हथियार

आपको सुनकर अजीब लगेगा कि पेन से आप खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। पेन लिखने के अलावा बचाव करने का भी बेहतर तरीका माना जाता है। अगर आपके पास भी पेन है तो आप इसको इमरजेंसी में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी मदद से आप हाथ, गले या फिर जांघ पर हमला कर सकती हैं। अगर आपके साथ कोई बदतमीजी करता है तो ब्लाक पंच भी आसान विकल्प है। वहीं कान के ऊपर और माथे के किनारे वाले हिस्से की नस कमजोर रहती है। वहाँ चोट लगने की वजह से आदमी दो मिनट के लिए बेहोश हो जाता है।

पर्स में जरुर रखना चाहिए परफ्यूम

अगर कोई अचानर आप पर अटैक करता है तो पूरे हिम्मत से काम काम लें। इस दौान आप पंच, कोहनी या फिर किक का उपयोग कर सकते हैं। इन तरीकों से आप किसी को भी परास्त करने में कामयाब हो सकते हैं। आप अगर किक का इस्तेमाल करते हैं तो आप पूरी तरह से सुरक्षित रहेंगे। लड़कियां जब भी घर से बाहर निकलती हैं तो पर्स में परफ्यूम या पेपर स्प्रे को जरुर रखना चाहिए। खुद को बचाव करने के ये काम आता है। जिससे वे कुछ समय के लिए कमजोर होने लगता है।

अनहोनी होने पर तुरंत पुलिस को करें सूचित

कानून तो आपका रखवाला होता है। लेकिन लड़कियों को खुद की सुरक्षा करना अहम होता है। इसलिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखें। लेकिन सबसे अहम है कि अगर गलत का अंदेशा रहता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। अगर आप रास्ते पर चलते हैं तो मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। भीड़भाड़ की जगह पर गहना पहनकर नहीं जाना चाहिए। भीड़भाड़ में हमेशा गहना पहनकर जाने से बचना चाहिए। कोई भी अनजान हो तो दरवाजा ना खोलें। इसके अलावा आॅटो या कैब में बैठ रही हैं तो आॅटो वाले का नंबर नोट करें। इसके बाद परिवार या दोस्तों को शेयर कर दें।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...