Women: वजाइना के पेल्विक एरिया को टाइट करने के लिए 5 एक्सरसाइज

Women: अगर डिलीवरी के बाद आपकी वजाइना में ढीलापन आ गया है तो इसमें कसाव लाने के लिए आप इन एक्सरसाइज की मदद से टाइटनेस ला सकती हैं।
vagina health tips
vagina health tipsweb

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: शरीर के सभी अंगों में कसाव और मजबूती के लिए एक्सरसाइज की सलाह दी जाती है। लेकिन जब महिलाओं के हेल्थ और एक्सरसाइज की बात आती है तो उस पर बहुत कम बात होती है। जो महिलाओं का सबसे महत्वपूर्ण एरिया होता है  पेल्विक फ्लोर का एरिया,  जो महिलाओं को आकर्षक भी बनाता है।  जिसे मजबूत बनाने के लिए कई मेडिसिन का उपयोग करती हैं।  फिर भी कोई असर नहीं नजर आता।  महिलाओं में जब प्रेगनेंसी होती है तो यह एरिया काफी लूज हो जाता है।  साथ ही  इनकी वजाइना भी लूज हो जाती है।  ऐसे में महिलाएं अपनी पेल्विक फ्लोर और वजाइना को टाइट करने के लिए इन एक्सरसाइज का साहरा ले सकती हैं। 

पेल्विक स्ट्रेचिंग

पेल्विक स्ट्रेचिंग पेल्विक मसल्स को मजबूत करने में मदद करता है।  पेल्विक स्ट्रेच चेक करने का सबसे आसान तरीका है कि आप कुर्सी के किनारे पर बैठे , फिर अपने पैरों को फैलाए , अपने टखनों की ओर झुके और अपनी बाहों को फैलाए , साथ ही आप इसको अंदर की ओर बढ़ा सकते है।  ऐसा करने से आपकी योनि टाइट होती है और साथ ही  आपकी पेल्विक फ्लोर भी मजबूत होती है।

स्क्वाट्स एक्सरसाइज का सहारा ले सकती हैं

वजाइना में टाइटनेस और पेल्विक फ्लोर को मजबूत करने के लिए आप स्क्वाट्स एक्सरसाइज का सहारा ले सकती हैं । यह  काफी फायदेमंद रहता है। इसमें पैरों को स्ट्रेस करें और कूल्हे को स्ट्रेट रखकर खड़े रहे, फिर  घुटनों को ऐसे मोड़ें ऐसे कि आप बेंच पर बैठे हो,  कुछ देर तक ऐसे खड़े रहे,  इसके बाद दोबारा ऐसा करें। आप तीन महीने तक सुबह शाम करें। आपको फायदा मिलेगा ।

कीगल एक्सरसाइज

कीगल एक्सरसाइज योनि में कसावट लाने का म सबसे पसंदीदा और कारगर तरीकों में से एक है। यह क्लिंच और रिलीज मोमेंट से बने होते हैं।  पहले फ्लोर की मांसपेशियों को जोड़ने में 10 से 15 सेकंड के लिए पकड़ने और छोड़ने की क्रिया को कीगल एक्सरसाइज के रूप में जाना जाता है। कीगल एक्सरसाइज को कई तरीके से किया जा सकता है। 

पेल्विक टिल्ट एक्सरसाइज

वजाइना की मांसपेशियों में कसावट लाने के लिए आप पेल्विक टिल्ट एक्सरसाइज का सहारा ले सकते हैं। आप  अपने कंधों और पीठ को एक दीवार के सहारे  लगाए। अब  अपने घुटनों को ढीला छोड़कर खड़े होकर अपने बेली बटन को अपनी रीड की ओर खिंचे , आपकी पीठ दीवार के सहारे सटी लगी हो, अब आपको 10  सेकंड के लिए होल्ड रखना है। फिर छोड़ दें। यह प्रक्रिया 10 बार करें। ऐसा करने से  आपको  लाभ मिलेगा।

लेग राइजेस एक्सरसाइज

इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप सबसे पहले जमीन पर लेट जाएं,  फिर दोनों पैरों को ऊपर उठाएं। अगर आप दोनों पैर उठाने में असमर्थ है,  तो एक पैर को उठाएं और पैर को मोडे बिल्कुल नहीं । इसके बाद पैर को धीरे-धीरे नीचे की ओर लाएं।  ऐसा 10 सेकंड तक होल्ड रखें ऐसा दिन में दो बार करें। इससे योनि की मांसपेशियां मजबूत होती है। 

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in